{"_id":"5d4545d88ebc3e6ca302bc01","slug":"importance-tips-of-venus-planet-venus-for-successful-love-and-married-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्योतिष: लव लाइफ और शादी के बाद सुंदर रिश्तों के लिए शुक्र ग्रह, जानें कैसे","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
ज्योतिष: लव लाइफ और शादी के बाद सुंदर रिश्तों के लिए शुक्र ग्रह, जानें कैसे
Sat, 03 Aug 2019 01:59 PM IST
विनोद शुक्ला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sat, 03 Aug 2019 01:59 PM IST
विज्ञापन
venus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्योतिष में सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व होता है। इन सभी नौ ग्रहों में हर ग्रह इंसान के जीवन पर प्रभाव डालते हैं। इन्ही नौ ग्रहों में एक ग्रह शुक्र होता है। हिन्दू धर्म मे इस ग्रह को विशेष स्थान दिया जाता है।
विज्ञापन
कैसे होंगे प्रेम-सम्बन्ध मजबूत और कैसे होगा वैवाहिक जीवन खुशियों भरा, जाने प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)
विज्ञापन
ज्योतिष में इस ग्रह को स्त्री ग्रह भी माना जाता है। जातकों की कुंडली में विवाह से लेकर संतान तक के योग का कारण शुक्र ही है। लाभ का कारक भी शुक्र को माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि भी शुक्र के शुभ प्रभाव से आती है। शुक्र ग्रह को वैभव, संपन्नता, धन, और ऐश्वर्य के साथ ही प्रेम का कारक माना गया है।
विज्ञापन
ज्योतिष के अनुसार शुक्र ग्रह के मजबूत होने पर व्यक्ति को अपने जीवनसाथी के साथ मजबूत रिश्ता बनता है। शुक्र ग्रह को अपने पक्ष में करने के लिए लिए शुक्रवार के दिन इस ग्रह की पूजा करनी चाहिए। शुक्र ग्रह के अस्त और उदय होने पर विवाह पर विशेष प्रभाव रहता है। इस ग्रह के अस्त होने पर शादियां नहीं होती हैं। जिन जातकों की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत घर मे रहते हैं उनकी लव लाइफ और शादी के बाद अपने जीवनसाथी से सुंदर रिश्ते रहते हैं।
शुक्र ग्रह और राशियां
वृषभ और तुला राशियों के स्वामी शुक्र ग्रह है। कुंडली में शुक्र कमजोर या मजबूत होना बहुत मायने रखता है मीन राशि में शुक्र उच्च के होते हैं वहीं कन्या राशि में नीच का माना जाता है। शुक्र ग्रह के अस्त होने से दो राशियों पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है। ये राशियां तुला और वृषभ है। जब शुक्र ग्रह इन राशियों पर नकारात्मक प्रभाव डालने लगते हैं इन जातकों को धन संबंधित परेशानियां आने लगती है।
कैसे होंगे प्रेम-सम्बन्ध मजबूत और कैसे होगा वैवाहिक जीवन खुशियों भरा, जाने प्रसिद्द ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। (विज्ञापन)