Today Horoscope in Hindi, April 26, 2020
{"_id":"5ea401fc8ebc3e9085017299","slug":"horoscope-today-26-april-2020-daily-horoscope-aaj-ka-rashifal-astrology-today-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"26 अप्रैल राशिफल: अक्षय तृतीया का दिन इन राशियों के लिए शुभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
26 अप्रैल राशिफल: अक्षय तृतीया का दिन इन राशियों के लिए शुभ, आर्थिक स्थिति में होगा सुधार
Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
योगेश जोशी
आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा
Published by: योगेश जोशी
Updated Sun, 26 Apr 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम में बढ़ोतरी होने से मन हर्षित होगा। परिवार का माहौल काफी खुशनुमा रहेगा, जिससे आपको अपने कामों को करने का पर्याप्त वक्त मिलेगा और भरपूर आनंद भी रहेगा। अपनी सेहत में सुधार महसूस होगा और आप पूरे मनोयोग से अपने काम को करेंगे। दांपत्य जीवन में स्थितियां नियंत्रण में रहेंगी। जो लोग किसी से प्रेम करते हैं, उन्हें भी इस समय काफी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको बेहतरीन काम के लिए तारीफ मिलेगी।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
- आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहेगा। आप अपने मन में खुशियों को बढ़ावा देंगे और आप के चारों ओर एक औरा का निर्माण होगा, जिससे आपके चारों ओर के लोग काफी खुश रहेंगे और आपके प्रति आकर्षित होंगे। दांपत्य जीवन में प्रेम और रोमांस बढ़ेगा। प्रेम जीवन जीने वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे। काम के सिलसिले में आपको ज्यादा मेहनत करनी होगी। सेहत थोड़ी कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए कमजोर रहने वाला है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होने से थोड़ी चिंताएं बढ़ेंगी लेकिन आपकी इनकम भी ठीक-ठाक रहेगी। आज आपको कहीं से व्यापार में घाटे की सूचना मिल सकती है, इसलिए थोड़ा सावधानी बरतें। नौकरी पेशा लोगों को भी अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। गलती नहीं होनी चाहिए नहीं तो उसके लिए आपको दिक्कत उठानी पड़ सकती है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप अपनी इनकम को बढ़ाने का प्रयास करेंगे। दांपत्य जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं।
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपकी इनकम भी बढ़ेगी और आपकी इच्छाएं भी पूरी होंगी। धन प्राप्ति के योग भी बन रहे हैं। मानसिक स्थिति मजबूत रहेगी। सेहत भी मजबूत रहेगी। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानियां रहेंगी, जिनको मिल बैठकर सुलझा लेना जरूरी होगा। प्रेम जीवन में आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।