फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 13 November 2020: सात राशियों के लिए धनतेरस का दिन रहेगा शुभ, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Fri, 13 Nov 2020 07:14 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा
आचार्य मानस शर्मा Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 13 Nov 2020 07:14 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today 13 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
dainik rashifal

दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...



Horoscope Today 13 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपको खुशी देगा और आपको अपने बढ़ते हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। इसके साथ आपको अपनी इनकम में वृद्धि होती हुई दिखाई देगी, जिससे आप खुश होंगे। दांपत्य जीवन में भी खुशी भरे पलों की सौगात मिलेगी और आपके माता-पिता का सहयोग आपको अपने जीवन में मिलेगा, जिससे व्यापार भी गति प्राप्त करेगा। प्रेम जीवन में आपको कुछ समस्याएं आएंगी और आप अपने काम के चलते अपने प्रिय से मिलने में असमर्थ रहेंगे। इनकम में बढ़ोतरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अधिक परिश्रम करना आवश्यक होगा। परिवार का वातावरण आपके लिए सपोर्टिव रहेगा और घर में खुशियां आएंगी।

Horoscope Today 13 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
यदि मानसिक तनाव को छोड़ दें, तो आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आज त्यौहार के सिलसिले में काफी खरीदारी करेंगे, जिससे आपके कुछ खर्चे भी बढ़ेंगे। इनकम में कमी देखी जा सकेगी, जिसकी वजह से आप काफी दबाव महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप ठीक रहेंगे और स्वास्थ्य में सुधार होगा। सुदूर यात्रा आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव रहने से मन उतना खुश नहीं होगा। पारिवारिक जीवन से आप संतुष्ट होगे और संतान से आपको सुखद समाचार मिल सकता है। उच्च शिक्षा के लिए आपका आज का दिन काफी अनुकूल रहने वाला है। प्रेम जीवन में भी सुख की अनुभूति होगी। काम के क्षेत्र में आपको किसी पर निर्भर होने से बचना चाहिए। यह आपको नुकसान दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today 13 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ नई उम्मीद लेकर आएगा। आप अपने प्रिय संग बेहतर पलों का आनंद उठाएंगे। कोशिश करेंगे कि उनके साथ आप आज सारा दिन बताएं क्योंकि आपको नई ऊर्जा मिलेगी और जीवन जीने के लिए एक नया नजरिया मिलेगा। सुख भरा दिन व्यतीत होगा, लेकिन खर्चा काफी रहेंगे, जिसका बोझ आपकी जेब पर जरूर पड़ेगा, जो लोग शादीशुदा हैं, उनके दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और पारिवारिक जीवन में समय बीतेगा। आपको आपके काम के सिलसिले में अच्छी कार्य कुशलता से लाभ होगा और आपके बॉस आपसे खुश होंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today 13 november 2020 Dainik Rashifal Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal Astrology Today In Hindi
rashifal 2020

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। आपको अपने परिवार वालों से प्यार मिलेगा। इसका असर आप के काम पर पड़ेगा और आप पूरे जोशो खरोश से अपना काम निपटा आएंगे और आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे। अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। सुखों को भोगने की इच्छा आपको अधिक खर्च करवाएगी। यात्रा पर जाने के लिए दिन अनुकूल नहीं है। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में दिन बेहतर रहेगा और जीवन साथी अपनी लंबे समय से सोची हुई बातें आपसे करेगा, जिससे आपके बीच कुछ समस्या पैदा हो सकती है, लेकिन ध्यान से सुन कर उनकी बात को समझना दांपत्य जीवन को खुशनुमा बनाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed