Today Horoscope in Hindi, 12 October, 2020
आज 12 अक्तूबर है। हिंदू पंचांग के अनुसार सोमवार को चंद्रमा कर्क राशि में है और इस पर शनि और केतु की नजर है। दशमी तिथि, सिद्धि योग और आश्लेषा नक्षत्र के कारण आज सभी राशियों के लिए दिन मिलाजुला रहने वाला है।
दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। आइए दैनिक राशिफल की मदद से जानते हैं आज के दिन क्या कहते हैं आपके सितारे...
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
दिल में यदि खुशी हो, तो कोई भी काम मुश्किल नहीं और आज ऐसा ही आपके साथ होगा। दिल से बहुत खुशी महसूस करेंगे। आज अपनी माताजी को कोई गिफ्ट देने का मन करेगा और उनकी सेवा करने की इच्छा मन में जागेगी। ऑफिस को लेकर आपका व्यवहार बिल्कुल अलग नजर आएगा। आप आज काफी मुस्तैद नजर आएंगे और अपने काम को लेकर काफी परिपक्व होंगे। निजी जीवन को लेकर कुछ चुनौतियां रहेंगी, जिन्हें दूर करने के लिए आप प्रयासरत रहेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
पड़ोसियों से अच्छे संबंधों का लाभ मिलेगा। आज दोस्तों के साथ किसी खास बात पर चर्चा होगी, जिससे आपका दिल खुश हो जाएगा। इनकम को लेकर स्थितियां मजबूत होंगी और आपकी मेहनत का लाभ आपको प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में आपकी समझदारी काम आएगी। बिजनेस को लेकर किए गए, वादों से करने से बचें। नहीं तो किसी बड़ी मुसीबत का सामना करने के लिए तैयार रहें। आज अपनी बहन से कोई गिफ्ट मिल सकता है। प्रेम जीवन को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेने का दिन है।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
कोई ऐसी समस्या परेशान कर सकती है, जिसकी वजह आपको मालूम ना हो, लेकिन थोड़ा धैर्य रखेंगे, तो खुद ब खुद समस्या दूर हो जाएगी। खुले हाथ से खर्च करने से बचें क्योंकि यह आपकी जेब पर भारी पड़ेगा। काम को लेकर स्थिति अच्छी रहेगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपको लाभ मिलेगा और गवर्नमेंट सेक्टर का कोई काम अटका हुआ है, तो आज वह पूरा हो सकता है, जिससे आपकी इनकम भी अच्छी होगी। जीवन साथी के साथ बिजनेस करने में लाभ का दिन है या अपने काम में उनकी सलाह लें तो अच्छा रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल ( Cancer Daily Horoscope)
आज मन में बड़ी भावुकता आएगी। किसी पुरानी यादों को ताजा कर थोड़े गंभीर होंगे। आंखों से आंसू भी आ सकते हैं, लेकिन फिर भी किसी की याद होगी, जो आपको सुकून देगी। आज किसी के साथ की आवश्यकता महसूस होगी, इसलिए अभी शादीशुदा है, तो जीवन साथी को अपना हाल सुनाएं। वह आपका साथ देंगे। प्रेम जीवन में गलतफहमी ओं को पनपने देना रिश्ते की कमजोरी है। इससे बचने की कोशिश करें। काम को लेकर स्थिति अच्छी है। आपके प्रयास सार्थक होंगे, लेकिन किसी पुराने कर्मचारी के कारण कोई समस्या उत्पन्न हो सकती है।