{"_id":"5b5ff6154f1c1b4b748b7c85","slug":"hindu-calendar-august-2018-major-festivals-and-vrat-list-raksha-bandhan-and-nag-panchami","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त महीने में होंगे रक्षाबंधन और नागपंचमी जैसे बड़े पर्व, यहां देखिए व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
अगस्त महीने में होंगे रक्षाबंधन और नागपंचमी जैसे बड़े पर्व, यहां देखिए व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
धर्म डेस्क,अमर उजाला
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:46 PM IST
विज्ञापन
हिन्दू पंचांग के अनुसार अगस्त का महीना भगवान शिव को समर्पित रहता है। इस अगस्त महीने में नागपंचमी और रक्षाबंधन जैसे कई होंगे। इस महीने में 2 प्रदोष व्रत रहेंगे। इसके अलावा अगस्त माह में अमावस्या, हरियाली तीज, सिंजारा जैसे व्रत-त्योहार भी रहेंगे। इसी महीने तुलसीदास और कल्कि जयंती भी मनाई जाएगी। आइए देखते हैं अगस्त महीने के पूरे व्रत-त्योहार की लिस्ट...
विज्ञापन
अगस्त 2018 के व्रत-त्योहार
4 अगस्त 2018 - कालाष्टमी व्रत पूजा
6 अगस्त 2018- दूसरा सावन सोमवार व्रत
7 अगस्त, 2018 - कामिका एकादशी
7 अगस्त, 2018- मंगला गौरी व्रत
9 अगस्त 2018 - प्रदोष व्रत, सावन शिवरात्रि व्रत
11 अगस्त 2018 - श्रावण अमावस्या और हरियाली अमावस्या
12 अगस्त 2018 - चंद्र दर्शन और सिंजारा
13 अगस्त, 2018 - हरियाली तीज, तीसरा सावन सोमवार व्रत
14 अगस्त, 2018 - विनायकी चतुर्थी, मंगला गौरी व्रत
15 अगस्त 2018 - नागपंचमी
16 अगस्त 2018 - कल्की जयंती, स्कंद षष्ठी व्रत
17 अगस्त,2018 - गोस्वामी तुलसीदास जयंती, सूर्य संक्रांति
20 अगस्त 2018 - सावन का चौथा सोमवार व्रत
22 अगस्त, 2018 - पुत्रदा एकादशी
24 अगस्त 2018 - ओणम
25 अगस्त, शनिवार - ऋग्वेद उपाकर्म
26 अगस्त 2018 - श्रावण पूर्णिमा और रक्षाबंधन
29 अगस्त 2018 - कजरी तीज
30 अगस्त 2018 - संकष्टी चतुर्थी