फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   guru pushya swarth siddhi yog pitru paksha and thursday yog on 4th october

4 अक्टूबर को पितृ पक्ष में बन रहा है तीन शुभ संयोग, उपाय से दूर हो सकती है कई परेशानियां

Wed, 03 Oct 2018 03:36 PM IST
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 03:36 PM IST
विज्ञापन
guru pushya swarth siddhi yog pitru paksha and thursday yog on 4th october
शुभ योग

4 अक्टूबर का दिन विशेष लाभकारी होने वाला है। इन दिन तीन शुभ संयोग एक साथ बनने जा रहा है। 4 अक्टूबर यानी गुरुवार को पुष्य नक्षत्र का शुभ योग बनेगा।  गुरुवार के दिन पुष्य नक्षत्र होने से इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु पुष्य नक्षत्र को बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा 4 अक्टूबर को सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। साथ ही अभी पितृपक्ष चल रहा है। श्राद्ध में पितरों को तर्पण करने से पितृदेव प्रसन्न होते हैं। ऐसे में 4 अक्टूबर को गुरुवार, सर्वार्थ सिद्धि योग, पितृपक्ष और पुष्य नक्षत्र का साथ योग बन रहा है। इस शुभ योग में कुछ उपाय करने से जीवन में तमाम तरह की परेशानियों का अंत हो सकता है।

विज्ञापन


- जिस व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति अशुभ है उसे इस शुभ योग में केले के पेड़ की पूजा और पीली हल्दी की गांठ को चढ़ाना शुभ रहेगा।

- इस शुभ योग में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी  की पूजा करना चाहिए। और दक्षिणावर्ती शंख से  अभिषेक करने से तमाम तरह की परेशानियों का समाधान होगा।

- इस दिन गरीबों को दान करें और गाय को चारा खिलाएं। साथ ही किसी साधु को पीले वस्त्र उपहार में देना करने से सारी विपदा दूर हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed