{"_id":"6a2d2c024ac2ad75790f8f23","slug":"gems-astro-tips-yellow-sapphire-gemstone-benefits-and-avoid-these-mistakes-to-wear-pukhraj-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या पुखराज पहनने पर भी नहीं मिल रहा फायदा, इन गलतियों को करने से नहीं मिलता पूरा फल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
क्या पुखराज पहनने पर भी नहीं मिल रहा फायदा, इन गलतियों को करने से नहीं मिलता पूरा फल
Sat, 13 Jun 2026 04:10 PM IST
Vinod Shukla
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Vinod Shukla
Updated Sat, 13 Jun 2026 04:10 PM IST
सार
पुखराज को गुरु का रत्न माना जाता है। अगर पुखराज को पहनने में नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो लाभ की जगह नुकसान होता है।
विज्ञापन
पुखराज धारण करने में ना करें ऐसी गलतियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रत्न ज्योतिष शास्त्र में पुखराज का विशेष महत्व होता है क्योंकि इसकी गिनती अनमोल और प्रभावशाली रत्नों में होती है। पुखराज का संबंध देवगुरु बृहस्पति से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुखराज को धारण करने से कई तरह के लाभ जातकों को मिलते हैं, इससे जीवन में सुख-सुविधा, शिक्षा, नौकरी, करियर और मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। पुखराज धारण करने के कुछ नियम होते हैं अगर इन नियमों को पालन नहीं किया जाता है तो पुखराज का पूरा लाभ नहीं मिलता है। कई लोग जल्दबाजी में पुखराज को पहनने में गलतियां कर बैठते है जिससे फायदा नहीं मिलता है। आइए जानते है किन-किन कारणों से पुखराज धारण करने से भी उसका पूरा फल नहीं मिल पाता है।
पुखराज धारण करने में ना करें ऐसी गलतियां
1-बिना कुंडली विश्लेषण के पुखराज धारण करना
कई लोग जाने या अनजाने कोई भी रत्न धारण कर लेते हैं जिससे उनको लाभ की जगह नुकसान होने लगता है। पुखराज को धारण करने से पहले किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह अवश्य ले लेना चाहिए। पुखराज को बहुत ही प्रभावशाली रत्न माना जाता है, ऐसे में बिना किसी ज्योतिषी के सलाह के बिना पुखराज धारण नहीं करना चाहिए। अपनी कुंडली को दिखाकर और ज्योतिषी की सलाह से पुखराज धारण करें।
2- धारण करने के दिन के चुनाव में गलतियां
पुखराज को पहनने से पहले उसके नियमों का खास ध्यान देना चाहिए। जो लोग ऐसे ही किसी भी दिन पुखराज पहन लेते हैं उनको इसका फल नहीं मिलता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुखराज को हमेशा गुरुवार के दिन पहनना चाहिए। इसको धारण करने से पहले इसका शुद्धीकरण जरूर करें।
विज्ञापन
3- नकली पुखराज पहनना
पुखराज एक बहुत ही कीमती और मूल्यवान रत्न होता है। ऐसे में बाजार में असली और नकली दोनों ही तरह के पुखराज मिलते हैं। जो लोग नकली पुखराज धारण करते हैं उनको इस रत्न का फल कभी भी नहीं मिलता है। ऐसे में पुखराज को लेते समय बहुत ही सावधानी से असली और नकली में फर्क करते हुए ही धारण करें।
पुखराज धारण करने के नियम

- पुखराज को पहनने का सबसे अच्छा दिन गुरुवार का होता है। इसके अलावा पुष्य नक्षत्र, द्वितिया, एकादशी और द्वादशी तिथि पर भी इसके धारण किया जाता सकता है।
- पुखराज को हमेशा सुबह के समय ही धारण करना चाहिए।
- पांच राशियों के जातकों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए। ये राशिया हैं- वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला और मकर।
- पुखराज को कभी भी पन्ना या हीरे के साथ ना पहनें। इसे अकले ही धारण करें।
- वृषभ, तुला और मकर लग्न वालों को पुखराज नहीं पहनना चाहिए।
- जिन लोगों का जन्म गुरुवार के दिन हुआ होगा उनको पुखराज धारण करना चाहिए।