फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   gemini february horoscope mithun rashifal predictions 2019

फरवरी मासिक राशिफल मिथुन : खर्चे ज्यादा होने के आसार है

Thu, 31 Jan 2019 03:04 PM IST
विनोद शुक्ला ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य
ऋतु शुक्ला, ज्योतिषाचार्य Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 31 Jan 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
gemini february horoscope mithun rashifal predictions 2019
मासिक फरवरी मिथुन राशिफल

विज्ञापन

व्यावसायिक पक्ष  
आपके सहकर्मी और वरिष्ठ आपकी प्रतिभा को पहचानेंगे जिससे आपको सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की प्रेरणा प्राप्त होगी l इस अवधि में पहले से किये गये कार्यो के लाभ मिलने शुरू हो जाएंगे l इस समय में शहर के आसपास के क्षेत्रों की यात्राएं व्यावसायिक सफलताएं दे सकती हैl मास के मध्य भाग में आपको बौद्धिक कार्यो में सफलता प्राप्त होने के योग हैl बिजनेस में इस दौरान कोई जोखिम वाला काम न करें, घाटा लग सकता है और आपका करियर भी प्रभावित हो सकता है l प्रतियोगियों को लेकर चिन्तित न हों, वे आपको हानि नहीं पहुंचा पाएंगे l जॉब में बदलाव के प्रयास किये जा सकते है l

आर्थिक पक्ष
इस मास  आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो जाएंगे। अपनी रचनात्मक्ता का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र में करेंगे। आप प्रबन्ध विषयों पर अपने नियन्त्रण को बढाएंगे तथा व्यावसायिक व्ययों में कमी करने का प्रयास करेंगे। वित्तिय नीतियों की समीक्षा भी कर सकतें हैं। मास मध्य में  में निर्णय लेते समय आप दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं। परन्तु मासान्त में आत्मविश्वास का भाव आपकी इस दुविधा कि स्थिति का निवारण करेगा। इस अवधि में विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्ति हो सकती  है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य एव लाभ क्षेत्र विकसित हो सकता है। साधारण जोखिम लेना उचित रहेगा। इस समय में आपके लाभ संचय का रुप लेंगे। 

विज्ञापन


पारिवारिक पक्ष 
मास के शुरू में आप स्वयं को विवाहेत्तर संबन्धों से दूर रखने का प्रयास करें। माह की शुरुआत से ही  इस विषय से संबधित परेशानियां आरम्भ हो सकती है। सामान्यता जीवनसाथी के साथ  जो तनाव की स्थिति बनी हुई  है, वह इस समय में बढ़ सकती है। ऐसे में अगर दोनों ही रिश्तों से अधिक अहम भाव को महत्व देंगे तो ग्रहस्थ जीवन की स्थिति गंभीर होने की संभावना बन रही है। मास अन्त में आप अपनी ओर से रिश्तों को मधुर बनाने का प्रयास कर सकते है। इस कार्य में अपनी माता कि सलाह लेना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रेम सम्बन्ध 
प्रेम विषयों के लिए इस मास का आरम्भिक समय अनुकूल रहेगा। पहले की अपेक्षा इस समय  आप प्रेम प्रसंगों की स्वयं पहल कर सकते है। परन्तु निर्णय सोच- समझ कर लेने की आवश्यकता है। अन्यथा इस सम आपको प्रेम प्रसंगों में कष्ट प्राप्त हो सकते है। अपने मित्र साथी पर इस समय बन रहा अविश्वास का भाव आपकी परेशानियां बढ़ा सकता है। परन्तु विपरीत लिंग के बीच आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। मास के मध्य में आपकी मित्रता प्रेम संबन्धों में बदल सकती है। नवीन प्रेम संबंधों  के लिहाज से यह समय काफी अच्छा है। मास अंत में  दूसरों के कारण प्रेम संबंधों में परेशानियाँ आ सकती है। 


स्वास्थ्य
मास में संतान के कष्टों से आपको परेशानी हो सकती है। मास मध्य में बड़ी हुई महत्वकांक्षाओं के कारण तनाव हो सकता है। मास मध्य की अवधि में आप अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपका स्वास्थ्य भी  प्रतिकूल हो सकता है। मास अंत में व्यवसायिक क्षेत्र सम्बंधित बाधाएं आपके स्वभाव में अल्पकाल के लिये निराशा भाव ला सकती हैं। मन को शान्तचित रखें। इससे दांम्पत्य जीवन में सौहार्द बना रहेगा। संतान स्वास्थ्य पर इस समय आपको अत्यधिक व्यय करने पड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed