फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Ganesh Chaturthi 2024 Upay According To Zodiac Sign Ganpati Puja Vidhi In Hindi

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार करें ये अचूक उपाय, बप्पा हर लेंगे सारे विघ्न

Sat, 07 Sep 2024 10:15 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:15 AM IST
सार

इस साल 7 सितंबर 2024 पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा और बप्पा की स्थापना की जाएगी। शास्त्रों में गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार उपाय करने का विषेश महत्व बताया गया है। ऐसे में आइए जानते हैं गषेश चतुर्थी पर राशि अनुसार उपाय...

विज्ञापन
Ganesh Chaturthi 2024 Upay According To Zodiac Sign Ganpati Puja Vidhi In Hindi
गणेश चतुर्थी 2024 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2024: इस साल 7 सितंबर 2024 पर गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा और बप्पा की स्थापना की जाएगी। इस दिन से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत हो जाएगी। ये दस दिन बहुत ही शुभ और समृद्धिदायक माने जाते हैं। माना जाता है कि इस दौरान गणपति जी से जुड़े कुछ खास उपाय करने से हर समस्या दूर हो जाती है और गणेश जी की विशेष कृपा बरसती है। शास्त्रों में गणेश चतुर्थी पर राशि अनुसार उपाय करने का भी विषेश महत्व बताया गया है। आइए जानते हैं गषेश चतुर्थी पर राशि अनुसार उपाय...

विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर करें राशि के अनुसार उपाय

  • मेष राशि - गणेश चतुर्थी के दिन मेष राशि के जातक गणेश जी के साथ-साथ सुपारी का भी पूजन करें और इस सुपारी को कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या धन स्थान पर रख लें। इससे आपके धन में बरकत होती है।
  • विज्ञापन
  • वृषभ राशि - गणेश चतुर्थी के दिन आप भगवान गणेश को 4 नारियल एक माला में पिरो कर अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से कार्यों में आ रही बाधाएं दूर हो जाती हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • मिथुन राशि - गणेश चतुर्थी के व्रत के दौरान 'गणेश संकट नाशक स्तोत्र' का पाठ करें। इससे विवाह और वैवाहिक जीवन की समस्याएं खत्म हो जाती हैं।
  • कर्क राशि - कर्क राशि के जातक गणपति जी को गणेश चतुर्थी के दिन पंचमेवा का भोग लगा सकते हैं। यह आपके ग्रह दोष दूर करेगा।
  • सिंह राशि - बच्चों की तरक्की या शिक्षा प्राप्ति में आ रही अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी पर बप्पा को सिंदूर अर्पित करना चाहिए। साथ ही गणेश चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  • कन्या राशि - जातक इस दिन गौ सेवा अवश्य करें। साथ ही गणेश जी के वाहन मूषक को कुछ भोजन अवश्य कराना चाहिए। ऐसा करने से गणेश जी की कृपा बरसती है।
  • तुला राशि - यदि आए दिन घर में कलेश होता है तो गणेश चतुर्थी से लेकर अनंत चतुर्दशी तक 'ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं' मंत्र का रोजाना 108 बार जाप करें।
  • वृश्चिक राशि - धन की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गणेश चतुर्थी के दिन मिट्टी से बने बप्पा की प्रतिमा की स्थापना करें और रोज भोग लगाकर आरती करें। 10 दिनों तक ऐसा करने से हर विपदा दूर हो जाती है।
  • धनु राशि - यदि आप नौकरी या व्यवसाय में उन्नति करना चाहते हैं तो गणेश चतुर्थी के दिन घर में पीले रंग की गणेशजी की प्रतिमा को स्थापित करें।
  • मकर राशि - मकर राशि के जातकों को गणेश चतुर्थी पर 11 दूर्वा की गांठ अर्पित करनी चाहिए। इसके साथ ही हर दूर्वा को चढ़ाने के दौरान ॐ गं गणपतये सर्व कार्य सिद्धि कुरु कुरु स्वाहा मंत्र का उच्चारण करें। माना जाता है कि इससे तरक्की दोगुनी हो जाती है।
  • कुंभ राशि - इस दिन आप बप्पा का पूजन करने के बाद घी और गुड़ गाय को खिला दें। साथ ही इच्छानुसार गरीब व जरूरतमंद को दान दें। इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव खत्म हो जाते हैं।
  • मीन राशि - गणेश चतुर्थी के दिन इस राशि के लोगों के लिए गणेश यंत्र बेहद चमत्कारी यंत्र माना जाता है। यदि इस यंत्र की स्थापना घर में की जाए तो वहां नकारात्मक शक्तियों को दूर कर देता है।



 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed