फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   ganesh chaturthi 2024 make auspicious yoga on 7 september these zodiac sign will be benefit

Ganesh Chaturthi 2024: वर्षों बाद गणेश चतुर्थी पर बना ऐसा शुभ संयोग, इन राशि वालों के खुल जाएंगे भाग्य

Sat, 07 Sep 2024 06:22 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 07 Sep 2024 06:22 AM IST
सार

Ganesh Chaturthi 2024 Lucky Zodiac Sign:  भगवान गणपति को विध्नहर्ता, मंगलकर्ता, रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि का देवता माना गया है। इस वर्ष शुभ संयोग के निर्माण के कारण कुछ राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी बहुत ही मंगलकारी साबित होगी।

विज्ञापन
ganesh chaturthi 2024 make auspicious yoga on 7 september these zodiac sign will be benefit
Ganesh Chaturthi 2024 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ganesh Chaturthi 2024 Lucky Zodiac Sign: आज से 10 दिनों तक चलने वाला गणेश उत्सव की शुरुआत हो रही है। हिंदू धर्म में गणेश उत्सव का विशेष महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को दोपहर चित्रा नक्षत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के पुत्र भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस वर्ष गणेश चतुर्थी पर 100 वर्षों बाद शुभ संयोग बन रहा है। भगवान गणपति को विध्नहर्ता, मंगलकर्ता, रिद्धि-सिद्धि और बुद्धि का देवता माना गया है। इस वर्ष शुभ संयोग के निर्माण के कारण कुछ राशि वालों के लिए गणेश चतुर्थी बहुत ही मंगलकारी साबित होगी। भगवान गणेश के आशीर्वाद से इन राशि वालों के करियर, कारोबार,धन, सुख और समृद्धि में  अच्छा लाभ मिलेगा। आइए जानते हैं कि 100 साल के बाद इस गणेश चतुर्थी पर कौन सा शुभ योग बन रहा है और किन-किन राशि वालों को इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर 100 साल बाद बना शुभ संयोग
इस साल गणेश चतुर्थी पर गणपति बप्पा का आगमन सर्वार्थ सिद्धि, ब्रह्रा और इंद्र योग के संयोग मे हो रहा है। इस अलावा इस दिन स्वाति और चित्रा नक्षत्र का संयोग भी बन रहा है। सर्वार्थसिद्धि योग में बप्पा का आगमन बहुत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। 
विज्ञापन


गणेश चतुर्थी पर इन राशि वालों का बदलेगा भाग्य

वृषभ राशि 

इस साल गणेश चतुर्थी पर वृषभ राशि के जातकों के लिए भगवान गणपति हर तरह के विध्नों का दूर करेंगे। बाधाओं और कष्टों का निवारण होगा। गणेश चतुर्थी पर बने शुभ योग से इस राशि के जातकों का मानसिक और आर्थिक संकट दूर होगा। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। कार्यक्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको अच्छा खासा लाभ देखने को मिल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए गणेश चतुर्थी बहुत ही शुभ साबित होगा। सुख और धन लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। अच्छी खबरें सुनने को मिल सकती है। जीवन की बाधाएं दूर होंगी। नौकरी में नए-नए मौके मिल सकते हैं। आमदनी और आर्थिक स्थिति में अच्छा सुधार देखने को मिलेगा। परिवार में मेलजोल और खुशियां आएंगी। 


वृश्चिक राशि 
गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की विशेष कृपा वृश्चिक राशि के जातकों को मिलेगी। आपके हर वो काम अब पूरे होंगे जिसमें किसी न किसी तरह से विध्न आ रहे थे। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिलेगी। व्यापार में अच्छी डील और करियर में ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed