लव राशिफल (Daily Love Rashifal)
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित लव राशिफल (Daily Love Rashifal) और जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। आप लव राशिफल के माध्यम से अपने प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन से जुड़ी भविष्यवाणी को जान सकते हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। जैस दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रूकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन...
2 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): प्रेम और दोस्ती के लिए आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आप अपने साथी के साथ ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। असंयमित संबंध से आपकी प्रतिष्ठा पर असर पड़ सकता है। अपने दोस्त के साथ समय बिताएंगे, साथ ही आपके मित्र से आपको तोफहा मिल सकता है। नए प्रेम संबंध बन सकते है
3 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): आप अपने दोस्तों से अपना दुख-दर्द साझा कर सकते है। प्रेम को विवाह में परिवर्तित करने का समय आ गया है। आज आप अपने माता-पिता से अपनी मन की बात कह सकते है। शायद वे आपकी बात को मान जाएं। जीवनसाथी के लिए आपको समय निकालना होगा अन्यथा आपके बीच मनमुटाव हो सकता है।
4 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): आज का दिन आपके लिए बड़ा शुभ है। आपका मन खुश है। आप सहजता से लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर लेंगे। नए रिश्ते कायम हो सकते है, साथ ही नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे।
5 of 13
love rashifal
- फोटो : अमर उजाला
कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): अपने प्रेमी की इच्छाओं का ख्याल रखे और उसे पूरी इज्जत दें, अन्यथा आपके बीच दूरियां बढ़ सकती है। प्रेमी या पति-पत्नी में झगड़ा हो सकता है। बात को ज्यादा ज्यादा तूल न दें, शाम तक स्थिति ठीक हो जाएगी।