फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   daily horoscope mesh rashifal today aries horoscope

मेष: आज का राशिफल और इस राशि के बारे में...

Sun, 24 Nov 2019 10:42 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 24 Nov 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
daily horoscope mesh rashifal today aries horoscope
आज का मेष राशिफल

मेष- आज का राशिफल 24 नवंबर 2019

विज्ञापन

आज आपके लिए समय कठोर हो सकता हैं और आप कुछ काम पूरा करने में असमर्थ हो सकते हैं। व्यावसायियों को कुछ श्रम संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुछ वित्तीय बाधाएं हो सकती हैं और आपको अपने भुगतानों को पूरा करने में कठिनाई होगी। आपको अपने घर या कार्यालय की मरम्मत और रखरखाव पर खर्च करना पड़ सकता है। इसके कारण आप बचत अथवा निवेश नहीं कर पाएंगे। मित्र और शुभचिंतक अपना सहयोग देंगे।


मेष राशि के व्यक्ति का स्वभाव और व्यक्तित्व 

  • राशियां किसी भी जातक के गुण, स्वभाव और व्यक्तित्व का दर्पण होती हैं। मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगल जीवन में पराक्रम और उत्साह का कारक होता है। यही कारण है कि इस राशि के जातक जीवन की नई ऊर्जा से भरे हुए रहते हैं।
  • विज्ञापन


अपनी शर्तों पर जीते हैं जीवन

  • मेष राशि के जातक तेजी से काम करने वाले, आशावादी और आत्मकेंद्रित होते हैं। राशि चक्र की प्रथम राशि होने के कारण ये शिशु की तरह मासूम होते हैं। इनका प्रतीक मेढ़ा होता है, जो निडर और साहसी होता है। इस राशि के जातक हमेशा अपना जीवन अपनी शर्तों पर जीना पसंद करते हैं। ऐसे जातक अपनी विचारधारा से समझौता नहीं करते हैं।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन


अक्सर टूट जाता है लय

  • मेष राशि के जातक किसी लक्ष्य को निर्धारित करने के पश्चात अति उत्साह के साथ उस पर कमर कसकर लग तो जाते हैं, लेकिन कार्य के प्रति अंत तक उत्साह नहीं बरकरार रख पाते हैं। नतीजतन, बहुत जल्दी अपनी रुचि खो देते हैं। ऐसे जातक बहुत लंबे समय तक किसी प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर पाते हैं।


 सकारात्मक पक्ष से बना रहता है आकर्षण

  • मेष राशि के जातकों से जुड़ी अच्छी बात यह है कि ये अपनी निराशा और गुस्से को जल्दी भूल जाते हैं और फिर से एक मासूम बच्चे की तरह व्यवहार करने लगते हैं। ये भावुक होते हैं, इसलिए ये हर चीज की शक्तिशाली प्रतिक्रिया देतें हैं, लेकिन इनका मकसद गलत नहीं होता हैं। इनकी मासूमियत लोगो को आकर्षित करती है, लेकिन इनकी अधीरता और आवेग में आना भी इनकी विशेष पहचान होती है। ये करिश्माई, साहसी और दोस्ताना होते हैं। यदि ये धीरज रखना और कूटनीति सीख लें तो ये अनोखे नेता बन सकते हैं।


इस आदत के चलते होते हैं आलोचना के शिकार

  • यदि किसी कार्य या प्रोजेक्ट पर लंबे समय तक कार्य करना हो, तो अक्सर ये नाकाम साबित होते हैं, क्योंकि इनका मन जल्दी ही किसी काम से उचट जाता है। जो इनके कॅरिअर के विकास में बाधक बनता है। ये अपनी क्षमता से ज्यादा ग्रहण कर लेते हैं। चाहे ये उसका उपयोग कर सकें या ना कर सकें। इन्हें अपना प्रदर्शन अच्छा बनाए रखने के लिए हमेशा दूसरों की प्रेरणा की जरुरत पड़ती है। यदि ये अच्छा नहीं कर पाते हैं, तो दूसरों पर इल्जाम लगाते हैं कि उन्होने साथ नहीं दिया, जबकि यह इनका केवल बहाना होता है। ये आलसीपन और अनिच्छा की वजह से अपना काम नहीं कर पाते हैं।


जीवनसाथी से होती है बहुत अपेक्षा

  • हालांकि ये शुरू में रोमाटिक नहीं होते हैं पर बाद में ये अपने प्यार की अमरता महसूस करने लगते हैं। ये एक अच्छे साथी साबित होते हैं, लेकिन ये अपने जीवन साथी से बहुत ज्यादा की उम्मीद लगा कर रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed