फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Capricorn Monthly Horoscope October 2026 makar masik rashifal October monthly rashifal

मकर राशि के जातक कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतें, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

Thu, 01 Oct 2026 05:40 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 01 Oct 2026 05:40 AM IST
सार

मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इनमें कुछ बदलाव आपके लिए अनुकूल तो कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं।

विज्ञापन
Capricorn Monthly Horoscope October 2026 makar masik rashifal October monthly rashifal
मकर राशि (अक्टूबर मासिक राशिफल) - फोटो : AI

विस्तार

मकर राशि पृथ्वी तत्व की कर्मठ, अनुशासित और व्यवहारिक राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक मेहनती, जिम्मेदार और अपने लक्ष्य के प्रति गंभीर होते हैं। मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं, जिन्हें कर्म, अनुशासन, न्याय और धैर्य का कारक माना जाता है। आइए विस्तार में जानते हैं कि अक्टूबर का महीना मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


मकर राशि (अक्टूबर मासिक राशिफल)

करियर और व्यापार

मकर राशि वालों के लिए अक्टूबर का महीना बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। इनमें कुछ बदलाव आपके लिए अनुकूल तो कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। महीने की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में विशेष सावधानी बरतें और अपना काम किसी दूसरे के भरोसे छोड़ने से बचें। करियर-कारोबार की दृष्टि से महीने का दूसरा सप्ताह सामान्य फलदायी रहेगा। वहीं महीने के मध्य में छोटे-छोटे कामों को पूरा करने के लिए भी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी निकट सहयोगी की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे और आय के जरिए बने रहेंगे। महीने के उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों के तबादले या जिम्मेदारियों में बदलाव के योग बन सकते हैं। कारोबारियों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
महीने के पूर्वार्ध में परिवार के किसी सदस्य से जुड़ी समस्या चिंता का कारण बन सकती है। रिश्ते-नातों को बेहतर बनाए रखने के लिए इस महीने सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। महीने के मध्य में किसी बात को लेकर पारिवारिक शांति भंग हो सकती है। माता की सेहत भी चिंता का विषय बन सकती है। प्रेम संबंधों में सावधानी के साथ कदम आगे बढ़ाएं और किसी भी बात को लेकर जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
महीने की शुरुआत में सेहत और संबंधों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत होगी। आर्थिक परेशानियों से बचने के लिए शुरुआत से ही धन का उचित प्रबंधन करें। महीने के दौरान काम का दबाव और पारिवारिक चिंताएं मानसिक तनाव बढ़ा सकती हैं। ऐसे में जरूरी कामों को प्राथमिकता दें और अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखने का प्रयास करें।


उपाय
प्रतिदिन भगवान हनुमान जी की पूजा करें और श्री सुंदरकांड का पाठ करें।

अक्तूबर का मासिक राशिफल: 5 राशियां रहेंगी भाग्यशाली, तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे पांच खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed