फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Cancer Monthly Horoscope September 2026 Kark masik rashifal September monthly rashifal

कर्क राशि वालों को माह के मध्य में विरोधियों से रहना होगा सतर्क, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

Sat, 29 Aug 2026 02:27 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 29 Aug 2026 02:27 PM IST
सार

कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। हालांकि महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और कारोबार में प्रगति के साथ लाभ मिलने के योग हैं।

विज्ञापन
Cancer Monthly Horoscope September 2026 Kark masik rashifal September monthly rashifal
कर्क राशि सितंबर 2026 मासिक राशिफल - फोटो : AI

विस्तार

कर्क राशि जल तत्व की संवेदनशील, परिवारप्रिय और भावनात्मक राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक अपने संबंधों को महत्व देने वाले, जिम्मेदार और दूसरों की भावनाओं को सहजता से समझने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जरूरत से ज्यादा चिंता करना इनके मानसिक संतुलन को प्रभावित कर सकता है। कर्क राशि के स्वामी चंद्रमा हैं, जिन्हें मन, भावनाओं, मानसिक स्थिति और संवेदनशीलता का कारक माना जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं कि कर्क राशि के जातकों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन


कर्क राशि (सितंबर मासिक राशिफल)
करियर और व्यापार

कर्क राशि वालों के लिए सितंबर का महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। हालांकि महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे और कारोबार में प्रगति के साथ लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी या व्यापार के सिलसिले में की गई यात्राएं सुखद और फायदेमंद रहेंगी। माह के दूसरे सप्ताह से विरोधियों की सक्रियता बढ़ सकती है, इसलिए कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करें। मध्य माह में परिस्थितियां दोबारा आपके पक्ष में आएंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के कई स्रोत बन सकते हैं। कारोबार में अच्छा लाभ मिलेगा। भूमि-भवन या वाहन खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों में भी अड़चनें दूर होने के संकेत हैं।
विज्ञापन


परिवार और रिलेशनशिप
महीने के शुरुआती हिस्से में परिवार और करीबियों का पूरा सहयोग मिलेगा। हालांकि दूसरे सप्ताह से लोगों के साथ तालमेल बनाने में कुछ परेशानी हो सकती है। माह के उत्तरार्ध में रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए आपको कुछ मामलों में समझौता करना पड़ सकता है। माता का विशेष स्नेह और सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद से बचना आपके रिश्तों के लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य व निजी चुनौतियां
माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में तनावपूर्ण परिस्थितियों से बचने की कोशिश करें। कामकाज में लापरवाही न करें और अनावश्यक बहस में पड़ने से बचें। इस दौरान अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करना आपके लिए बेहतर रहेगा। बदलती परिस्थितियों के बीच धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।


उपाय
प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें और नियमित रूप से रुद्राष्टकम का पाठ करें।

सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed