फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Budh-Shukra Yuti: जून में 2 ग्रहों की युति से महालक्ष्मी योग, इन 3 राशि वालों के लिए शुभ समय, चमक सकती है किस्मत

Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Budh Shukra Yuti Mercury Venus Conjunction in June 2022 Will Made Maha Lakshmi Yoga
 दो ग्रहों की युति इस महीने बनने जा रही है। 18 जून 2022 को बुध और शुक्र ग्रह की युति है। - फोटो : Social media

Mercury Venus Conjunction: वैदिक ज्योतिशास्त्र में सभी 9 ग्रहों का विशेष महत्व होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल गणना से ही देश-दुनिया सहित सभी जातकों के भाग्य के बारे में ज्योतिषीय भविष्यवाणी की जाती है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार समय-समय पर सभी ग्रह राशि बदलने के साथ अन्य ग्रहों के साथ किसी किसी राशि में युति भी बनाते हैं। ग्रहों की युति का सीधा प्रभाव सभी जातकों के जीवन पर पड़ता है। ऐसी ही दो ग्रहों की युति इस महीने बनने जा रही है। 18 जून 2022 को बुध और शुक्र ग्रह की युति है। दरअसल शुक्र ग्रह इस माह शुक्र ग्रह अपनी स्वयं की राशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां पर बुध ग्रह पहले से ही विराजमान हैं।


Budh Shukra Yuti Mercury Venus Conjunction in June 2022 Will Made Maha Lakshmi Yoga
BUDH GOCHAR 2022 - फोटो : अमर उजाला

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार हर एक ग्रह की अपनी विशेषता होती है जो उसी के अनुरूप शुभ या अशुभ फल प्रदान करते हैं। ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सुख, वैभव, रोमांस, भोग विलास और ऐशोआराम प्रदान करने वाला ग्रह माना गया है। वहीं अगर बुध ग्रह की बात करें तो यह वाणी, संवाद, बुद्धि, तर्क क्षमता और व्यापार का कारक माना जाता है। वृषभ राशि में बुध और शुक्र ग्रह की युति से बहुत ही शुभ योग लक्ष्मी नारायण योग बनने जा रहा है।  इसे महालक्ष्मी योग भी कहा जाता है। ज्योतिष में इस महालक्ष्मी योग का विशेष स्थान माना गया है। जिन जातकों की कुंडली में इस योग का प्रभाव रहता है उन्हें जीवन के सभी तरह के सुख और वैभव की प्राप्ति आसानी से हो जाती है। बुध-शुक्र ग्रह की युति से बने महालक्ष्मी योग का कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं कौन सी है वे भाग्यशाली राशियां...

Budh Shukra Yuti Mercury Venus Conjunction in June 2022 Will Made Maha Lakshmi Yoga
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि 
मेष राशि के जातकों को बुध और शुक्र ग्रह की युति से बने लक्ष्मी नारायण योग का शानदार लाभ मिलने के संकेत हैं। आपकी कुंडली में यह लक्ष्मी नारायण योग दूसरे भाव में बनेगा। कुंडली का दूसरा भाव धन और वाणी का स्थान कहलाया जाता है। ऐसे में मेष राशि के जातकों का धन लाभ होने की प्रबल संभावना है। अचानक से आपको मुनाफा मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। जो जातक व्यापार कार्यों में लगे हुए उनके लिए इस योग से अच्छा मुनाफा प्राप्ति के संकेत हैं। जमीन के विक्रय से आपको अच्छा खासा धन हाथ लग सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी प्रसिद्धि बढ़ेगी। समय आपके अनुकूल रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Budh Shukra Yuti Mercury Venus Conjunction in June 2022 Will Made Maha Lakshmi Yoga
Leo - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपके लिए लक्ष्मी नारायण योग 10वें स्थान में बनेगा। कुंडली का दसवां भाव नौकरी और कार्यक्षेत्र से संबंधित होता है। ऐसे में आपको नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ के भी संकेत हैं। वहीं जो जातक व्यापार में कार्यरत है उन्हे बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के संकेत हैं। इन राशियों के ऊपर मां लक्ष्मीव की विशेष कृपा रहने वाली होगी। यह जिस काम को आजमाएं उसमें इन्हें भरपूर सफलता हासिल होगी।
विज्ञापन
Budh Shukra Yuti Mercury Venus Conjunction in June 2022 Will Made Maha Lakshmi Yoga
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क राशि
बुध-शुक्र ग्रह की युति से बनने वाले लक्ष्मी नारायण योग का अच्छा फायदा कर्क राशि के जातकों को भी मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि के संकेत हैं। पिछले कई महीनों से जिस योजना पर आप काम कर थे उसमें सफल होने का समय आ गया है। आपकी राशि से लक्ष्मी नारायण योग 11वें भाव में बन रहा है। कुंडली का 11वां भाव इनकम और आय का होता है। ऐसे में आपके लिए अपनी इनकम बढ़ाने के अच्छे मौके आएंगे। नौकरी में प्रमोशन और धन लाभ की प्रबल संभावना है। आय के नए-नए स्त्रोत बनेंगे।  विदेश की यात्रा भी संभव है जहां पर आपकी अच्छी डील भी हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed