फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prediction 2019 : जानें सितारे किसकी बनाने जा रहे हैं सरकार और कौन करता रह जाएगा इंतजार

Wed, 22 May 2019 01:17 PM IST
Madhukar Mishra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Wed, 22 May 2019 01:17 PM IST
विज्ञापन
big prediction about lok sabha election 2019 result
Lok Sabha Election 2019 - फोटो : Rohit Jha
लोकसभा चुनाव 2019 को लेकर तमाम संभावित परिणामों से जुड़े सर्वे जहां एक बार फिर मोदी सरकार की ओर इशारा कर रहे हैं, वहीं देश के नामी ज्योतिषियों की इस पर राय अलग-अलग है। कोई ज्योतिषी जहां मोदी के अच्छे दिन बताते हुए उनकी सत्ता में दोबारा वापसी का दावा कर रहा है तो कोई तमाम चुनावी सर्वे के आंकड़ों से इतर नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री नहीं बन पाने को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है।


बड़ी बात यह कि चुनाव आरंभ होने के पूर्व ही इस भविष्यवाणी को करने वाले ज्योतिषी अभी भी अपनी बात पर कायम हैं। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन से ग्रह-नक्षत्र और योग हैं, जो मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने की राह में बाधक बन रहे हैं —
big prediction about lok sabha election 2019 result
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : पीटीआई

मोदी नहीं बन पाएंगे प्रधानमंत्री?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने को लेकर किए जाने वाले सवाल के जवाब में जाने-माने ज्योतिषविद् पं. राजेश तिवारी कहते हैं कि इस संबंध में हमें ग्रहों की स्थिति के साथ नरेंद्र मोदी की जन्म कुंडली व गोचर दोनों पर विचार करना होगा। उनके अनुसार जन्म कुंडली के अनुसार पीएम मोदी का जन्म वृश्चिक लग्न में हुआ है तथा जन्म समय उनकी राशि भी वृश्चिक है। राशि व लग्न का स्वामी मंगल लग्न में भाग्येश चंद्रमा के साथ बैठा है, जो केंद्र-त्रिकोण की युति के साथ साथ शशि मंगला नामक राजयोग का सृजन कर्ता है। यह राजयोग ही उन्हें इस पद तक ले जाने वाला कहा जायेगा। परंतु वर्तमान में पूरे चुनाव तक यह चंद्रमा में केतु की अंतर्दशा का भोग करेंगे। 
 

ख़ास आपके लिए:- लोकसभा चुनाव नतीजे: आपके शहर में कौन आगे, कौन पीछे...पल-पल का हाल सीधे आपके मोबाइल पर


कहने का तात्पर्य 28 फरवरी 2019 से पूरे चुनाव तक इस पाप समय का भोग करेगा। चंद्रमा में केतु की यह दशा और भी नकारात्मक परिणाम इसलिए भी देगी क्योंकि पूरे चुनाव काल तक राशि से द्वितीय केतु का भोग होगा जो नरेंद्र मोदी के अंदर भय पैदा करेगा। पीएम मोदी की की यह नकारात्मक दशा उन्हें विशिष्ट स्थान नही देगी और संगठनात्मक रूप से दुर्बल बनाकर अति निर्बलावस्था में रखेगी।

यदि गोचर पर विचार किया जाय तो स्पष्ट है कि इनकी राशि से द्वितीय शनि की स्थिति व 7 मार्च 2019 से अष्टम का राहु  इनके लोकप्रियता में न केवल भारी कमी पैदा करेगा, अपितु इन्हे अपनी पार्टी में सर्वोपरि स्थिति बनाए रखने में भी संकट पैदा करेगा। कुल मिलाकर तमाम प्रयासों के बावजूद मोदी दोबारा प्रधानमंत्री होंगे, ऐसा नहीं दिखाई दे रहा है। जन्म समय के नकारात्मक ग्रहीय योग तथा प्रतिकूल गोचर, इन्हें सफलता प्रदान करते हुए नही दिखाई  दे रहे हैं।

big prediction about lok sabha election 2019 result
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : पीटीआई

पूरी होगी मोदी के मन की बात 

देश के तमाम बड़े चुनावी सर्वों की तरह पं. कृष्ण गोपाल मिश्र भी एक बार फिर मोदी सरकार की बात कर रहे हैं। उनके अनुसार 2019 का पूरा लोकसभा चुनाव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को केंद्र बिंदु में रखकर लड़ा गया। ऐसे में यदि उनकी जन्म पत्री को देखने पर स्पष्ट होता है कि सात चरणों वाले लोकसभा चुनाव में 23 अप्रैल, 6 मई और 19 मई के परिणामों में भले ही भाजपा को अच्छे रिजल्ट ना मिले, लेकिन शेष चार चरणों में जो चुनाव हुए हैं, उसमें भाजपा को भारी मतों से ढेर सारी सीटें हासिल होंगी। उसका मुख्य कारण मोदी की जन्म पत्री के अनुसार चारों चरणों के दैनिक चक्र मोदी के कारक ग्रहों के काफी अनुकूल कहा जाएगा, जिसका लाभ मोदी जी को भरपूर मिलेगा। नतीजतन, नरेंद्र मोदी पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने में सक्षम होंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
big prediction about lok sabha election 2019 result
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : Rohit Jha
क्या कहती है भाजपा की कुंडली?

ज्योतिष विधा को लेकर तकरीबन 12 वर्षों से शोधरत आचार्य राजीव नारायण शर्मा बताते हैं वर्तमान में सत्तारूढ़ दल भाजपा, 6.4.1980 की कुंडली मिथुन लग्न और ज्येष्ठा नक्षत्र की है। चुनावों के समय इनकी दशा चंद्र/मंगल/गुरु-शनि की होगी। महादशा का स्वामी चंद्र केमद्रुम योग और नीच की राशि में संकट के छठवें भाव में है, वक्री मंगल भी वक्री शनि, राहु-केतु से पीड़ित तीसरे भाव में है। ये किसी मजबूत राजयोग का संकेत नहीं दे रहे हैं। 

आचार्य शर्मा कहते हैं कि जब भाजपा की दशम भाव स्थित सूर्य की दशा 5.4.2012 से शुरू होकर 5.4.2018 तक रही, तब इस पार्टी ने जबर्दस्त सफलता प्राप्त की और सहयोगी दलों के 21 राज्यों में सत्ता पर आसीन हुई। परन्तु 6.4.2018 से चंद्र की दशा (10 वर्ष) प्रारंभ होने के बाद हुए सभी 6 राज्यों के विधानसभा चुनावों में इसे पराजय का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन
big prediction about lok sabha election 2019 result
लोकसभा चुनाव 2019 - फोटो : Rohit Jha
कांग्रेस की किस्मत में क्या है?

आचार्य राजीव नारायण शर्मा के अनुसार देश की दूसरी प्रमुख पार्टी कांग्रेस (आई), 2.1.1978 की कुंडली मीन लग्न और हस्ता नक्षत्र की है। वर्तमान में इनकी दशा गुरु/शुक्र की चल रही है, जो चतुर्थ (सिंहासन) और दशम (पावर) भावों में हैं। अक्टूबर 2018 से गुरू के वृश्चिक राशि में, जो इनका भाग्य स्थान है आने के बाद राजयोग प्रारंभ हुआ और वर्षों बाद 3 हिंदी भाषी राज्यों में इनकी सरकार बनीं। अतः काल गणना के अनुसार कांग्रेस पिछले चुनावों की तुलना में अप्रत्याशित रूप से सफलता प्राप्त करेगी और सरकार बनाने में सहयोगी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed