फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Astro tips offer 4 things to tulsi in bhadon maas astro remedies for financial problems

Bhadon Maas Upay: भादो में मां तुलसी को अर्पित करें ये 4 चीजें, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा

Fri, 30 Aug 2024 04:50 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 30 Aug 2024 04:50 PM IST
सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग के छठवें माह यानी भाद्रपद में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यदि आप तुलसी माता को ये चार सामान्य चीजें अर्पित करते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है और आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं।

विज्ञापन
Astro tips offer 4 things to tulsi in bhadon maas astro remedies for financial problems
भादो में मां तुलसी को अर्पित करें ये 4 चीजें - फोटो : istock

विस्तार

Bhadon Maas Upay: ज्योतिष शास्त्र में हर समस्या के निवारण के लिए अलग-अलग तरह के उपाय बताए गए हैं। हिन्दू धर्म में प्रत्येक देवी और देवता की पूजा करने पर विशेष लाभ मिलने की मान्यता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी को धन की देवी कहा जाता है, माता लक्ष्मी की आराधना करने से घर में कभी भी आर्थिक परेशानी नहीं होती है। शास्त्रों में तुलसी को लक्ष्मी जी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में मान्यता यह भी है कि तुलसी की पूजा करने से घर की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत हो जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पंचांग के छठवें माह यानी भाद्रपद में तुलसी पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दौरान यदि आप तुलसी माता को ये चार सामान्य चीजें अर्पित करते हैं, तो आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर हो सकती है और आप शुभ फल प्राप्त कर सकते हैं। तो आइए जान लेते हैं ये चार चीजें क्या हैं?

विज्ञापन


भाद्रपद में मां तुलसी को अर्पित करें ये चार चीजें
1. कलावा

हिन्दू धर्म में कलावा को रक्षा सूत्र का दर्जा दिया गया है। धार्मिक मान्यताएं कहती हैं कि इसमें त्रिदेवों का वास होता है। भादो के महीने में अगर आप तुलसी को कलावा बांधते हैं तो आप पर त्रिदेवों की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन


2. चंदन
भादो के महीने में तुलसी पूजन के साथ आप तुलसी माता को हर दिन चंदन जरूर लगाएं। इससे आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाता है और सकारात्मक ऊर्जा के साथ शुभता का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. कपूर
भादो माह में आपको एक लाल कपड़े में कपूर लपेटकर उसका चूरा बनाना है। इसके बाद आप इसे रोजाना शाम के समय तुलसी मां पर चढ़ाएं। इससे आपके घर में हर प्रकार का दोष दूर हो जाता है। 


4. केसर
ऐसी मान्यता है कि केसर धन आकर्षित करता है इसलिए यदि आप भादो माह में तुलसी पूजा में केसर अर्पित करते हैं तो इससे आपकी धन संबंधी समस्या का निवारण हो जाता है। 


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed