फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   April Horoscope Good Impact on These zodiac Sign Chaitra Navratri 2024 Kab Hai Navratri

April Horoscope: अप्रैल माह में ऐसी रहेगी ग्रहों की चाल, इन राशि वालों को मिलेगा सबसे ज्यादा लाभ

Mon, 01 Apr 2024 10:06 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 01 Apr 2024 10:06 AM IST
सार

पंचांग के अनुसार अप्रैल माह की शुरुआत मूल नक्षत्र से हुई है। इसके अलावा अगर अप्रैल माह में ग्रहों की चाल, स्थिति और राशि परिवर्तन की बात करें तो कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और कई की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा।

विज्ञापन
April Horoscope Good Impact on These zodiac Sign Chaitra Navratri 2024 Kab Hai Navratri
अप्रैल महीने में ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

April Horoscope: अप्रैल महीने से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत होती है। हिंदू कैलेंडर और धार्मिक लिहाज से अप्रैल का महीना बहुत खास महत्व का होता है। सनातन धर्म में इस माह कई महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं। मार्च-अप्रैल के महीने में ही हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होता है। चैत्र का महीना हिंदू कैलेंडर का पहला महीना माना जाता है। इस बार चैत्र माह का आरंभ 26 मार्च को हुआ है और जिसका समापन 23 अप्रैल को होगा। अप्रैल माह में ही चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी, मेष संक्रांति, राम नवमी, हनुमान जयंती जैसे प्रमुख त्योहार मनाए जाते हैं।  पंचांग के अनुसार अप्रैल माह की शुरुआत मूल नक्षत्र से हुई है। इसके अलावा अगर अप्रैल माह में ग्रहों की चाल, स्थिति और राशि परिवर्तन की बात करें तो कई प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे और कई की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। अप्रैल महीने में ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा। आइए जानते हैं अप्रैल माह में ग्रहों का गोचर।
विज्ञापन

अप्रैल 2024 में ग्रहों का गोचर   

बुध मेष राशि में होंगे वक्री (02 अप्रैल 2024)
वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बुध ग्रह को राजकुमार कहा गया है। बुध ग्रह बुद्धि, वाणी, तर्कशास्त्र, गणित और व्यापार के कारक ग्रह होते हैं। बुध ग्रह 2 अप्रैल 2024 की दोपहर 03 बजकर 18 मिनट पर मेष राशि में वक्री होंगे।
विज्ञापन


बुध मेष राशि में अस्त (04 अप्रैल 2024)
बुध ग्रह सूर्य के सबसे नजदीक ग्रह होते हैं ऐसे में ये जल्दी-जल्दी अस्त और उदय होते हैं। बुध मेष राशि में रहते हुए 04 अप्रैल 2024 की सुबह 10 बजकर 36 मिनट पर अस्त हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुध का मीन राशि में गोचर (09 अप्रैल 2024) 
बुध 09 अप्रैल 2024 की रात 10 बजकर 06 मिनट पर अपनी वक्री अवस्था में रहते हुए मेष राशि की यात्रा को विराम देते हुए मीन राशि में गोचर करेंगे।

सूर्य का मेष राशि में गोचर (13 अप्रैल 2024)
सूर्य हर एक माह में अपनी राशि बदलते हैं। जिसे सूर्य संक्रांति के नाम से जाना जाता है। ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा हैं। सूर्य 13 अप्रैल को मीन राशि की अपनी यात्रा को विराम देते हुए मेष राशि में प्रवेश करेंगे।

मंगल का मीन राशि में गोचर (23 अप्रैल 2024)
अप्रैल माह में पृथ्वी पुत्र और युद्ध के देवता मंगल गुरु ग्रह की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। मंगलदेव  23 अप्रैल 2024 की सुबह 08 बजकर 19 मिनट पर मीन राशि में गोचर करेंगे।

शुक्र का मेष राशि में गोचर (24 अप्रैल 2024)
शुक्र ग्रह 24 अप्रैल को गुरु की राशि मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को सुख, ऐश्वर्य और प्रेम का कारक ग्रह माना जाता है।


बुध मीन राशि में मार्गी (25 अप्रैल 2024) 
25 अप्रैल 2024 की शाम 05 बजकर 49 मिनट पर मीन राशि में बुध मार्गी हो जाएंगे।

शुक्र मेष राशि में अस्त (28 अप्रैल 2024)
शुक्र 28 अप्रैल 2024 की सुबह 07 बजकर 27 महीने पर मेष राशि में अस्त हो जाएंगे। 

अप्रैल 2024 में साल का पहला सूर्य ग्रहण
08 अप्रैल को इस साल का पहला सूर्य ग्रहण लहेगा। यह सूर्य ग्रहण एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा लेकिन इस सूर्य ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। 

अप्रैल माह में ग्रहों के गोचर से  मेष, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों का सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है।

12 राशियों के लिए अप्रैल माह की भविष्यवाणी

यहां पढ़ें-   अप्रैल मासिक राशिफल

अप्रैल माह में देवी दुर्गा की उपासना का महापर्व चैत्र नवरात्रि की तिथियां

प्रतिपदा तिथि- 09 अप्रैल 2024 मंगलवार, मां शैलपुत्री पूजा, कलश स्थापना
द्वितीया तिथि- 10 अप्रैल 2024 बुधवार, मां ब्रह्राचारिणी पूजा
तृतीया तिथि- 11 अप्रैल 2024 गुरुवार, मां चंद्रघंटा पूजा
चतुर्थी तिथि-12 अप्रैल 2024  शुक्रवार, मां कुष्मांडा पूजा
पंचमी तिथि- 13 अप्रैल 2024 शनिवार, मां स्कंदमाता पूजा
षष्ठी तिथि- 14  अप्रैल 2024   रविवार, मां कात्यायनी पूजा
सप्तमी तिथि- 15 अप्रैल 2024  सोमवार, मां कालरात्रि पूजा
अष्टमी तिथि - 16  अप्रैल 2024 मंगलवार, मां महागौरी पूजा और दुर्गा महाष्टमी पूजा 
नवमी तिथि- 17 अप्रैल 2024 बुधवार, मां सिद्धिदात्री पूजा, महा नवमी और रामनवमी पूजा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed