Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka vrishchik rashifal 10 November 2026 today scorpio horoscope in hindi

आज का राशिफल: वृश्चिक राशि वाले थोड़ी सावधानी बरतें, पढ़ें 10 नवंबर का राशिफल

Tue, 10 Nov 2026 12:12 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 10 Nov 2026 12:12 PM IST
सार

आज आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से बनी कोई चिंता भी कम हो सकती है।

विज्ञापन
Aaj ka vrishchik rashifal 10 November 2026 today scorpio horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं। इस राशि के लोग मजबूत इच्छाशक्ति वाले, गंभीर स्वभाव के और अपने लक्ष्य के प्रति अत्यंत समर्पित होते हैं। एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं। ये अपने मन की बातें आसानी से किसी से साझा नहीं करते, जिसके कारण इनका व्यक्तित्व रहस्यमय माना जाता है। भावनात्मक रूप से ये काफी सशक्त होते हैं और कठिन परिस्थितियों में भी खुद को संभालने की क्षमता रखते हैं। अपनी निजी जिंदगी को ये सीमित दायरे में ही रखते हैं। इस राशि के जातकों के लिए लाल मसूर या तांबे से जुड़ी वस्तुओं का दान शुभ फल देने वाला माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)
आज आपका आत्मविश्वास और व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित कर सकता है। कार्यक्षेत्र में की गई मेहनत का अच्छा परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा और लंबे समय से बनी कोई चिंता भी कम हो सकती है। आप अपने काम को लेकर अधिक स्पष्टता महसूस करेंगे और महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभा पाएंगे। हालांकि, पिता की सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतना जरूरी होगा।
विज्ञापन


उनकी जरूरतों पर ध्यान दें और किसी परेशानी को नजरअंदाज न करें। आर्थिक या व्यावसायिक मामलों में किसी दूसरे व्यक्ति के बहकावे में आकर बड़ा जोखिम उठाने से बचें। किसी भी प्रस्ताव पर निर्णय लेने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल करें। कार्यक्षेत्र में काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी क्षमता और सूझबूझ आपको परिस्थितियों को संभालने में मदद करेगी। शांत मन से आगे बढ़ेंगे तो चुनौतियों के बीच भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक राशिफल: नवंबर का दूसरा सप्ताह किसके लिए रहेगा शुभ? जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
नवंबर मासिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के कमाई के नए रास्ते खुल सकते हैं, खर्चों का रखना होगा ध्यान

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed