{"_id":"6ac61df9b252d2bb030e341b","slug":"aaj-ka-vrishabha-rashifal-8-october-2026-today-taurus-horoscope-in-hindi-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों को नई जिम्मेदारी में सफलता मिलेगा, पढ़ें 8 अक्तूबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: वृषभ राशि वालों को नई जिम्मेदारी में सफलता मिलेगा, पढ़ें 8 अक्तूबर का राशिफल
Thu, 08 Oct 2026 05:02 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Thu, 08 Oct 2026 05:02 AM IST
सार
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने और कुछ नया शुरू करने के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आपके भीतर आत्मविश्वास और काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
वृषभ राशि पर शुक्र ग्रह का प्रभाव रहता है। इस राशि के लोग शांत, धैर्यशील और भौतिक सुख-सुविधाओं को पसंद करने वाले होते हैं। इन्हें जीवन में स्थिरता और सुरक्षा प्रिय होती है और ये अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूरा करते हैं। परिवार और रिश्तों के प्रति इनका लगाव गहरा होता है। हालांकि, इनकी जिद कभी-कभी इनके विकास में रुकावट बन सकती है, लेकिन यही दृढ़ निश्चय इन्हें मजबूत भी बनाता है। इस राशि के जातकों के लिए सफेद वस्तुओं का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल
विज्ञापन
वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope):
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी प्रतिभा दिखाने और कुछ नया शुरू करने के लिहाज से अच्छा रह सकता है। आपके भीतर आत्मविश्वास और काम करने की ऊर्जा बनी रहेगी। जिस जिम्मेदारी को हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने के लिए पूरी मेहनत करेंगे। हालांकि अपनी राय दूसरों पर थोपने या बिना पूछे सलाह देने से बचना बेहतर होगा। आपकी बात सही होने के बावजूद सामने वाला उसे गलत तरीके से समझ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने का समय है।
विज्ञापन
परीक्षा नजदीक है तो समय का सही उपयोग करें और किसी कठिन विषय में शिक्षक या गुरु की मदद लेने में संकोच न करें। आर्थिक मोर्चे पर अचानक कोई लाभ मिलने से खुशी हो सकती है। अतिरिक्त धन मिलने से किसी जरूरी योजना को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। प्रेम जीवन की बात करें तो अविवाहित जातकों के लिए दिन खास हो सकता है। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होने या किसी खास इंसान के करीब आने की संभावना है। दिल में प्रेम और भविष्य को लेकर नई उम्मीद जाग सकती है।
विज्ञापन
मुख्य बिंदु:
आत्मविश्वास और ऊर्जा बनी रहेगी
अचानक धन लाभ के संकेत
विद्यार्थियों को पढ़ाई में लाभ
नई जिम्मेदारी में सफलता
अविवाहितों की जिंदगी में नया रिश्ता
साप्ताहिक राशिफल 2026: 5 से 11 अक्तूबर तक इन राशियों को मिलेगा लाभ, जानें सभी 12 राशियों का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
वृषभ राशि के जातकों के लिए खर्चीला रहेगा महीना, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।