{"_id":"688efed72f9de4d90a0f9ec4","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-4-august-2025-today-libra-horoscope-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि वालों के लिए समस्याओं से भरा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 04 Aug 2025 04:47 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 04 Aug 2025 04:47 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कामों में टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ न मिलने से निराशा होगी। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उसके भी डूबने की संभावना है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको कामों में टेंशन बनी रहेगी, क्योंकि बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ न मिलने से निराशा होगी। आप यदि किसी योजना में धन लगाएंगे, तो उसके भी डूबने की संभावना है। आपको अपने निर्णय भी थोड़ा सोच समझ कर लेने होंगे, क्योंकि किसी के कहने में आकर लिए गए निर्णय के लिए बाद में पछतावा होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। भाई- बहनों से आपकी खूब बनेंगी।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।
विज्ञापन