{"_id":"687cb516395e8f3c8901d048","slug":"aaj-ka-tula-rashifal-21-july-2025-today-libra-horoscope-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों को आज हो सकता है धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Tula Rashifal: तुला राशि के जातकों को आज हो सकता है धन लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 21 Jul 2025 05:52 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 21 Jul 2025 05:52 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को उधार देने से बचें।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
तुला राशि
विज्ञापन
तुला राशि के लोग सौंदर्य प्रेमी, कूटनीतिक और संतुलित विचारों वाले होते हैं। ये स्वभाव से आकर्षक होते हैं और लोगों को आसानी से प्रभावित कर सकते हैं। ये न्यायप्रिय होते हैं और हर स्थिति में संतुलन बनाए रखने की कोशिश करते हैं। ये सामाजिक और मिलनसार होते हैं, लेकिन कभी-कभी निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति में रह सकते हैं। इनका झुकाव कला, फैशन और संगीत की ओर अधिक होता है। वकालत, मीडिया, कूटनीति और बिजनेस में ये लोग सफल होते हैं। इनका आकर्षक व्यक्तित्व और सामंजस्य बिठाने की क्षमता इन्हें विशेष बनाती है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू
तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। वाहनों का प्रयोग आपको सावधान रहकर करना होगा और आप किसी को उधार देने से बचें। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों को समय से निपटाने की आवश्यकता है। आप जीवनसाथी से वाद-विवाद में ना पड़ें।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय
- घर में हल्दी का तिलक लगाएं और वातावरण को सकारात्मक बनाएं।
- तुला राशि वाले केसर का तिलक लगाएं और पीले रंग के कपड़े पहनें।
- किसी को प्यार से समझाएं और अपनी इच्छाओं में संयम रखें।
- धन लाभ के लिए शनिवार को शनि देव की पूजा करें।
विज्ञापन