फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal makar rashi capricorn horoscope today 13 June 2026 in hindi

Aaj Ka Makar Rashifal: मकर राशि वालों के लिए उलझनों भरा हो सकता है दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Sat, 13 Jun 2026 05:10 AM IST
Jyoti Mehra ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Sat, 13 Jun 2026 05:10 AM IST
सार

Aaj Ka Makar Rashifal: आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम को लेकर मन में संदेह है, तो फिलहाल उसे टालना ही बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal makar rashi capricorn horoscope today 13 June 2026 in hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मकर राशि- मकर राशि के लोग बेहद मेहनती, गंभीर और जिम्मेदार स्वभाव के होते हैं। इस राशि के स्वामी शनि देव हैं, जो कर्म, अनुशासन और न्याय के प्रतीक माने जाते हैं। यही वजह है कि ये जातक अपने करियर और जिम्मेदारियों को सबसे ऊपर रखते हैं। ये हर काम को बेहद योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद करते हैं और अपनी व्यावहारिक सोच के बल पर मुश्किल परिस्थितियों में भी सही फैसले लेते हैं। ये आसानी से हार नहीं मानते और धीरे-धीरे स्थायी सफलता हासिल करते हैं। हालांकि, बाहर से ये थोड़े सख्त नजर आ सकते हैं, लेकिन अंदर से बेहद भरोसेमंद साथी होते हैं।  आज का राशिफल
विज्ञापन


मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)
आज का दिन थोड़ा उलझनों से भरा रह सकता है, इसलिए हर फैसला सोच-समझकर लें। किसी काम को लेकर मन में संदेह है, तो फिलहाल उसे टालना ही बेहतर रहेगा। पिताजी की किसी बात से मन दुखी हो सकता है, लेकिन समय के साथ सब सामान्य हो जाएगा। नए काम की योजना बन सकती है, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। विवादों से दूरी बनाए रखें। किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर मन हल्का महसूस करेंगे और यात्रा के दौरान कोई जरूरी जानकारी भी मिल सकती है।
विज्ञापन


शनिवार उपाय:
शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले कपड़े और लोहे की वस्तु का दान करें। शनि मंदिर में दीपक जलाएं। गरीबों और बुजुर्गों की सेवा करें। आज क्रोध और अहंकार से दूर रहें। इससे मानसिक शांति मिलेगी और समस्याओं का समाधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


Kalsarp Yog: अगले 15 दिन इन तीन राशियों के लिए रहेंगे भारी, कालसर्प योग से बढ़ेंगी मुश्किलें

Makar Rashifal June 2026: कैसा रहेगा मकर राशि के जातकों के लिए जून का महीना? पढ़ें मासिक राशिफल
Astrology: इन राशि के लोगों को पहले ही हो जाता है भविष्य की घटनाओं का एहसास, क्या आप भी हैं इनमें से एक?
Thumb Astrology: क्या आपका अंगूठा पीछे मुड़ जाता है? जानें अपने स्वभाव और किस्मत से जुड़ी दिलचस्प बातें

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed