{"_id":"6895c700474dd0a73806ec54","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-of-9-august-2025-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 9 August: वृषभ राशि वालों को रक्षाबंधन पर होगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 9 August: वृषभ राशि वालों को रक्षाबंधन पर होगा धन लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
Sat, 09 Aug 2025 05:59 AM IST
मेघा कुमारी
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: मेघा कुमारी
Updated Sat, 09 Aug 2025 05:59 AM IST
सार
9 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 9 अगस्त 2025 का राशिफल।
विज्ञापन
Raksha Bandhan 2025
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
विज्ञापन
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसमें आप बिल्कुल न ढील दें। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की योजना बना सकते हैं। आप सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे।
विज्ञापन
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपनों के साथ समय बिताएंगे, जिससे कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा। प्रॉपर्टी डीलर का काम कर रहे लोगों की कोई डील फाइनल हो सकती है। धार्मिक कामों में आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। आपका डूबा हुआ धन आपको मिल सकता है। जो लोग विदेश जाकर व्यापार करते हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए चुनौतियों भरा रहने वाला है। कई काम एक साथ हाथ लग सकते हैं। आपके काम अधिक रहने से व्याकाग्रता बढ़ेगी। आपको अपने कामों को थोड़ा धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। आप अपने घर में रख रखाव व साफ-सफाई पर पूरा ध्यान देंगे और आपके रहन-सहन के स्तर में भी बदलाव लेकर आएंगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके ऊपर काम का दावाब अधिक रहने से आपको थोड़ी टेंशन होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह न बोलें। शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। रचनात्मक कार्यों में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। विद्यार्थीयो को पढ़ाई लिखाई पर पूरा फोकस बनाए रखना होगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपका कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। सिंगल लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों के प्रभाव व प्रताप में वृद्धि होगी। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा, तभी आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर पाएंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप किसी नए मकान, वाहन आदि की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। आपका अजनबी लोगों से थोड़ा ध्यान देना होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जिसमे भाग्य का तो आपको पूरा साथ मिलेगा।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। सामाजिक कामों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी, लेकिन वाहनों के प्रयोग से आपको थोड़ा सावधान रहना होगा, क्योंकि अचानक खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्य की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आप किसी दूसरे के मामले में ना पड़े।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। पार्टनरशिप में आप किसी काम की शुरुआत करने की सोचेंगे। आपको किसी काम को लेकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपको भावनाओं में रहकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई काम सौंपे, तो आप उसको लेकर लापरवाही न करें। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपकी किसी पुरानी छोड़ी नौकरी का ऑफर आ सकता है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: आसमानी
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपको अपने स्वास्थ्य पर पूरा ध्यान देना होगा। एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप जीवनसाथी के लिए कुछ नए कपड़े व गहने आदि की खरीदारी कर सकते हैं। दान धर्म के कार्यो में भी आपकी काफी रुचि रहेगी। आप उन्नति की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपकी क्रोध करने की आदत के कारण परिवार के सदस्य नाराज हो सकते हैं।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन
आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। सगे संबंधियों का आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप धन उधार लेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधान रहना होगा। यदि आप किसी को धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई निवेश संबंधी प्लान लेकर सकता है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर टेंशन ले सकते हैं।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के साथ आप समय बिताएंगे और नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ लड़ाई झगड़े बढ़ेंगे, जिन्हें आप बातचीत के जरिए दूर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई साइड इनकम मिलने की संभावना है और आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: पीला
आज आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी और आपका मन भी काफी खुश रहेगा, लेकिन फिर भी आपके परिवार में किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना है। यदि कोई प्रॉपर्टी को लेकर वाद विवाद कानून में चल रहा था, तो उसमें भी आपकी टेंशन बढ़ेगी, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। संतान को किसी नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपका कोई मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन