फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aaj Ka Rashifal 3 January : इन 4 राशि के लोग आज काम में बरतें सावधानी, बढ़ सकती हैं समस्याएं

Sat, 03 Jan 2026 07:53 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 03 Jan 2026 07:53 AM IST
सार

3 January Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 3 जनवरी 2026 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 3 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : अमर उजाला

Aaj Ka Rashifal 03 January 2026: आज 03 जनवरी शनिवार के दिन पौष शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन ब्रह्रा और इंद्र योग का संयोग है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मिथुन राशि और आर्द्रा नक्षत्र में होगा। वहीं आज धनु राशि में चतुर्ग्रही योग भी बना हुआ है। इसके अलावा आज चंद्रमा पर सूर्य, शुक्र, मंगल और बुध पर सप्तम द्दष्टि भी पर रही है। ऐसे में आइए जानते हैं मेष लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन। जानते हैं आज का राशिफल।


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 3 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन रोजगार के मामले में बढ़िया रहने वाला है। मामा पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा को लेकर भी अपने किसी सहयोगी से बातचीत कर सकते हैं। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा, जिससे काम करने में भी आपको आसानी होगी। आप अपने पेंडिंग कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करेंगे।

Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 3 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आपको एक से अधिक सोर्सो से इनकम प्राप्त होगी और आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा, लेकिन संतान के मनमाने व्यवहार को लेकर आपको टेंशन हो सकती हैं, जिस पर आप पूरा फोकस बनाए रखें। यदि आपने अपने किसी सहयोगी को कोई जिम्मेदारी दी, तो उसमें ढील दे सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 3 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग:हरा

आज बिजनेस को लेकर आप कोई निर्णय ले सकते हैं, जो आपका लंबे समय से पेंडिंग पड़ा था और किसी डील को भी फाइनल करने का मौका मिलेगा। संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर कोई समस्या आ रही थी, तो आप उसे भी दूर करने की कोशिश करेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। किसी दूसरे व्यक्ति से आपको लेनदेन सोच समझकर करने की आवश्यकता है और भाई का आपको पूरा साथ मिलेगा।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 3 January 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
Rashifal 3 January 2026 - फोटो : Amar Ujala

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने खर्चों का लेखा-जोखा रखना होगा। आप रहने सहन के स्तर में सुधार लाएंगे। नए साल में आपके  खर्च बढ़ सकते हैं। आपकी अपने किसी मित्र से कहासुनी होने की संभावना है। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। आप किसी अजनबी पर आंख बंद करके भरोसा ना करें, नहीं तो वह आपको धोखा दे सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed