फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 26 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 26 October: वृषभ, मिथुन और तुला राशि वालों को धन लाभ के योग, जानें बाकी राशि वालों का हाल

Sun, 26 Oct 2025 07:07 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 26 Oct 2025 07:07 AM IST
सार

26 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 26 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Rashifal 26 October 2025: आज 26 अक्टूबर, रविवार का दिन विशेष ज्योतिषीय संयोगों से भरा हुआ है। कल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जिसे सौभाग्य पंचमी के नाम से जाना जाता है। आज चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहा है, जिससे चंद्रमा और गुरु के बीच राशि परिवर्तन योग बन रहा है। इसके साथ ही चंद्रमा के इस गोचर से अनफा योग और वसुमान योग का निर्माण भी होगा। आज ज्येष्ठा नक्षत्र के उपरांत मूल नक्षत्र का संयोग रहेगा, जिससे शोभन योग और सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ मेल बनेगा। कुल मिलाकर, आज का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है।

विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा 

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्ण रहने वाला है, लेकिन आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, फिर भी आप अपने कामों को मजबूती से करने में डटे रहेंगे। संतान के भविष्य को लेकर कुछ चिंताएं सता सकती है, जिसके लिए आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट भी करने की सोचेंगे। आपका कोई परिजन आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है। आपकी किसी बात को लेकर अपने पिताजी से अनबन होने की संभावना है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। जीवनसाथी से चल रही अनबन भी दूर होगी और दोनों एक दूसरे के करीब आएंगे। आप कहीं बाहर भी घूमने-फिरने जा सकते हैं, लेकिन आपको माता-पिता की भावनाओं का भी सम्मान करना होगा, इसलिए उनसे कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे। आप लोगों से काम से काम मतलब रखें, नहीं तो वह आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। काम के सिलसिले में आपको कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। संतान की पढ़ाई-लिखाई में कोई समस्या खड़ी हो सकती है, जिसको लेकर आप उनके गुरुजनों से सलाह मशवरा अवश्य करें।  आप किसी काम में बिना सोचे समझे हाथ ना बढ़ाएं, नहीं तो आपका धन डूब सकता है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप आय से ज्यादा खर्च करेंगे, जो आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। दोस्तों और सहकर्मियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपनी आय को बढ़ाने पर पूरा ध्यान दें। आपको अत्यधिक मेहनत करके ही अपने कामों को करना होगा। किसी दूसरे पर डिपेंड रहने से वह लटक सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी अजनबी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। बिजनेस के कामों में कोई बदलाव सोच समझ कर करें।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: पीला

आज आपको लेन देन से संबंधित मामलों में सावधानी बरतनी होगी। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप किसी पूजा पाठ का आयोजन अपने घर में कर सकते हैं। आप कुछ कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे, जिसे पूरा करने में आपको अपने भाइयों से मदद लेनी होगी। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आ सकती है। आपको बाहर के खाने-पीने से थोड़ा परहेज रखना बेहतर रहेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने खर्च भी आसानी से कर पाएंगे। परिवार में भी शांति भरा माहौल रहेगा। आपके बॉस को आपके दिए गये सुझाव आपको पसंद आएंगे, लेकिन आज पड़ोस में कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है, जो आपको समस्या देगी, इसलिए आप चुप रहे तो ही बेहतर रहेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों को निपटने की कोशिश करें। आपको किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई फैसला बहुत ही सोच समझकर लेना होगा। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आप किसी की बातों पर जल्दी भरोसा ना करें।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। राजनीति में आपको एक नई पहचान मिलेगी और किसी सम्मान से भी नवाजा जा सकता है। आपकी साख और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा कर अवश्य करेंगे। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। यदि कोई समस्या होगी, तो उसे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: लाल

आज आपकी आय बढ़ने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही बिल्कुल न करें, नहीं तो आने वाले समय में उन्हें अत्यधिक मेहनत करनी होगी। आज आपको आपने किसी मित्र की याद सता सकती है। किसी बात को लेकर यदि कोई मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। 

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपका सरकारी काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। आपके कुछ नए प्रयास रंग लाएंगे और आप अपने अटके हुए धन को भी निकलने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने खर्चों को लेकर बजट बनाकर चले, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। विदेशो से व्यापार कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आप छोटे बच्चों के लिए कुछ चीज लेकर आ सकते हैं। बिजनेस में भी आपको अच्छे बेनिफिट मिलेंगे। कोई इंवेस्टमेंट आप किसी एक्सपर्ट की राय से करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। राजनीति में आपको किसी नए पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपकी शौक-मौज की चीजों में इजाफा होगा।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। आज आपके सामने प्रॉपर्टी को लेकर नए-नए प्लान आएंगे, जो आपको अच्छा लाभ देंगे। भाई-बहनों का भी आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा और आप घर बाहर के कामों में तालमेल बनाकर चलना होगा। पार्टनरशिप में कोई काम करने की प्लानिंग कर सकते हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed