फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 26 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 26 Dec: इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 26 Dec 2025 07:31 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 26 Dec 2025 07:31 AM IST
सार

26 December Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 26 दिसंबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 26 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
26 दिसंबर का राशिफल - फोटो : amar ujala

विस्तार

Rashifal 26 December 2025: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके मान-समान में वृद्धि होने से खुशी होगी और सामाजिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपको अपने भाई बहनों से किसी बात को लेकर बेवजह लड़ाई झगड़े में पड़ने से बचना होगा। कोई प्रॉपर्टी खरीदना आपके लिए समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी, लेकिन आपकी नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी और अपने कामों को समय से पूरा करने में लगे रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा एतियात बरतने की आवश्यकता है। आपका बिजनेस में यदि कुछ समस्याएं आपको घेरे हुई थी, तो उन्हें भी आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मुहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए अप्रत्याशित लाभ दिलाने वाला रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके रिश्ते में चली आ रही समस्याएं भी दूर होंगी। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी और आप किसी को धन उधार देने से बचें, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। किसी राजनीतिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको श्रेष्ठ व्यक्तियों का पूरा मार्गदर्शन मिलेगा और आपके मन में अपने कामों को समय से पूरा करने के लिए संचार रहेगा। भाई-बहनों से आपका खूब पटेगी और आप अपने किसी विरोधी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आपने किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। आपको किसी से बेवजह के वाद-विवाद से बचने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको यदि कोई जिम्मेदारी भरा काम मिलेगा, तो उसमें आपके जूनियर आपकी पूरी मदद करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आप अपनी शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे, जिसमें आपका काफी धन भी व्यय होगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आप अपने अनुभवों का पूरा लाभ उठाएंगे। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने अंदर की कमियों को दूर करने की आवश्यकता है, इसलिए आप अपनी वाणी की सभ्यता बनाए रखें। आप संतान को कहीं पढ़ाई लिखाई के लिए बाहर भेज सकते हैं।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सेहत पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको दूसरों के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपके लंबे समय से रुके हुए कामों को गति मिलेगी। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं और आपकी आय पहले से बेहतर होगी। आपको अपनी माताजी से कुछ जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आपके कुछ शत्रु आपके मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको हैरानी होगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: ग्रे

आज आपका रुका हुआ धन आपको मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरी में आप अपने कामों को समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे और अपने साथी की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान निकाले। आपके घर किसी पूजा पाठ का आयोजन होने से परिवार के सदस्य व्यस्त रहेंगे। आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। बिजनेस में यदि आपका धन डूबा हुआ था, तो उसके आपको मिलने की संभावना है।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। धर्म-कर्म के कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी और संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं।  आप मौज मस्ती करने में लगे रहेंगे और आपकी मेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। पारिवारिक मामलों को आपको मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आप अपने बॉस से प्रमोशन को लेकर भी बातचीत करेंगे।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग: बैंगनी

आज आपको किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी सोच समझ से काम पूरे होंगे। आपके मन में किसी काम को लेकर डर बना रहेगा। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। किसी से यदि धन उधार लिया था, तो वह आपसे वापस मांग सकते हैं। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने की कोशिश करें और किसी से मांगकर आपको वाहन चलने से बचना होगा। आपको अपने काम को लेकर योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कारोबार में आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे और बिल्डिंग मटेरियल का काम कर रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी अपने किसी सहयोगी से बेवजह की कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को नजरअंदाज करने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में कोई आपको धोखा देने की कोशिश कर सकता है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर काम करने के लिए रहेगा। संतान के करियर को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है और बिजनेस में भी आप कोई जोखिम में हाथ डालने से बचें। आपको कार्यक्षेत्र में अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। माता-पिता की सेहत पर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed