फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 September 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 22 Sep : मकर और कुंभ समेत इन पांच राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Mon, 22 Sep 2025 06:57 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 22 Sep 2025 06:57 AM IST
सार

22 September Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 22 सितंबर 2025 का राशिफल

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 22 September 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 22 सितंबर 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 22 September 2025: आज शारदीय नवरात्रि का पहला दिन है। आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर आज माता रानी घर-घर वास करेंगी। नवरात्रि पर देवी दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की पूजा होती है। आज के दिन पूर्वाल्गुनी नक्षत्र के साथ शुभा योग का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आज के दिन कई राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शुभ रहने वाला होगा। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का राशिफल।
विज्ञापन


Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आप बिजनेस में कुछ नई योजनाओं को लागू कर सकते हैं, लेकिन उसके साथ आप अपने पार्टनर से बातचीत अवश्य करें। जीवनसाथी के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से थोड़ा दूरी बनाकर रखनी होगी, नहीं तो वह आपको किसी गलत काम में फंसाने की कोशिश करेंगे। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मुलाकात करने आ सकता है।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी दूसरे की मदद के लिए आगे आएंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आपको अपने किसी काम को लेकर लापरवाही नहीं करनी है, नहीं तो उसके बिगड़ने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपकी कुछ अपरिचित लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपकी अत्यधिक लाभ के चक्कर में कोई जोखिम भरा काम करने से बचना होगा। आप यदि किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलेंगे, तो उससे आपको खुशी होगी। आपकी सेहत को लेकर आप थोड़ा एतियात बरतें और कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है, जिससे आपको खुशी होगी। आपका कुछ खास लोगों से मुलाकात होगी। आप अपने घरेलू कामों को भी समय से निपटाने की कोशिश करें।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन रोजगार को लेकर परेशान चल रहा है लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपनी आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा। आपकी आर्थिक योजनाएं बेहतर रहेंगी। भाई- बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप किसी भी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें, नहीं तो वह आपके कामों को बिगड़ने की कोशिश कर सकता है। संतान के मनमाने व्यवहार से आज आपको थोड़ी टेंशन रहेगी।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से सतर्क रहना होगा। ऑफिस में आपके सहकर्मी आपके बॉस से रिश्तों को खराब करने की कोशिश करेंगे। सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर आप अच्छा नाम कमाएंगे। आपकी कोई मां की इच्छा पूरी हो सकती है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आज आपकी कोई डील फाइनल होते-होते लटक सकती हैं। आप अपने घर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिजनों का आना जाना लगा रहेगा।

Shardiya Navratri 2025: नवरात्रि व्रत में जरूर करें इन पांच नियमों का पालन, मनोवांछित फल की होगी प्राप्ति

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। कारोबार में आपकी योजनाएं बेहतर लाभ देंगी और आपको कोई साइड इनकम भी मिलने की संभावना है। आप वाहनों का प्रयोग जल्दबाजी में ना करें, क्योंकि अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आज आपको अपने पिताजी की सेवा के लिए भी समय निकालना होगा और किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और किसी वाद विवाद में ना पड़ें।

Shardiya Navratri 2025: माता रानी को खुश करने के लिए अपनाएं ये चार अचूक उपाय, बरसेगी मां दुर्गा की विशेष कृपा

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज आपको अपने सगे संबंधियों का पूरा लाभ मिलेगा। आपके ऊपर काम का दबाव अधिक रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि परिवार में किसी सदस्य की सेहत संबंधित कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक ठीक होगी। आपकी संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। घर परिवार में आप किसी नई लग्जरी चीजों की खरीदारी करने की सोचेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको अचानक धन लाभ होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपके बॉस से आपके रिश्तों में कुछ कड़वाहट आ सकती है। आपके प्रमोशन को लेकर आगे बातचीत हो सकती है। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए आप आगे आएंगे। आज आपकी राजनीति में छवि और निखरेगी।


धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। भाई- बहनों से आपकी खूब पटेगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी मनोरंजन कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आपको किसी के कहने में आकर कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा। आप अपने किसी कानूनी मामले को लेकर अनुभवी व्यक्तियों से बातचीत करें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको छुटपुट लाभ की योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। आपके विरोधी सतर्क रहेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा और बिजनेस के कामों में आप कोई बदलाव थोड़ा सोच समझकर करें। आपको अपने किसी मित्र से धोखा मिल सकता है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। प्रॉपर्टी से जुड़ें किसी मामले में आपको अच्छा बेनिफिट मिलेगा। आप अपने कारोबार में भी कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपका दिमाग इनकम बढ़ाने में खूब चलेगा। जीवनसाथी की सेहत में गिरावट आ सकती हैं, जिसको लेकर आप लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों का लाभ मिलेगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप यादगार पल व्यतीत करेंगे।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज आपकी रचनात्मक क्षमता बेहतर रहेगी और आप अपनी कला से लोगों को हैरान करेंगे। आप कोई निर्णय आज सोच समझकर लेंगे। संतान की पढ़ाई पर आप पूरा ध्यान देंगे। आप अपने रुके हुए कामों को भी निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे, जिनको लेकर आप आलस्य बिल्कुल नहीं दिखाएंगे। यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने घर-परिवार में चल रही किसी समस्या को लेकर अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed