Aaj Ka Rashifal 15 November : इन 4 राशि वालों की आज नौकरी में बढ़ेंगी समस्याएं, पढ़ें दैनिक राशिफल
15 November Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 15 नवंबर 2025 का राशिफल।
विस्तार
Aaj Ka Rashifal 15 November 2025: आज 15 नवंबर, शनिवार का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज उत्पन्ना एकादशी है और आज के दिन चंद्रमा का गोचर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र और कन्या राशि में है। इसके अलावा आज के दिन चंद्रमा और सूर्य के बीच द्विद्वादश योग बन रहा है। इस अलावा आज हंस राजयोग का भी संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: हरा
आज आपको बेवजह क्रोध करने से बचना होगा। आपको अपने बॉस से तारीफ सुनने को मिलेगी। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आप अपनी आय और व्यय में तालमेल बनाकर चले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप जीवनसाथी के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिससे आपको संतान के मन में चल रही उलझनों को भी जानने का मौका मिलेगा। आपको आज कोई बात सोच समझ कर बोलनी होगी, नहीं तो यह आपके रिश्तों में दरार खड़ी करेगी।
वृषभ (Taurus)
स्वभाव: धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल
आज का दिन राजनीति की ओर काम कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आपको बेवजह की थकान रहेगी, लेकिन आप अपने कामों को समय से निपटाएंगे। आप अपनी सेहत को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श ले, क्योंकि आपकी कोई समस्या बढ़ेगी, जो आपकी मुश्किलों को बढ़ाएगी। आपको किसी के बहकावे में कोई इंवेस्टमेंट करने से बचना होगा और खान-पान में लापरवाही आपकी किसी बीमारी को बढ़ा सकती है।
मिथुन (Gemini)
स्वभाव: जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरपूर रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, क्योंकि आपका डूबा हुआ धन आपको मिलेगा और किसी पैतृक संपत्ति को लेकर यदि कोई मुकदमा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम भी कर सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। यदि कहीं घूमने फिरने जाएं, तो उसमें अपने कीमती सामानों की सुरक्षा अवश्य करें।
कर्क (Cancer)
स्वभाव: भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। धन संबंधित मामलों में आपको सावधानी बरतनी होगी। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपके बॉस का आपको पूरा सहयोग मिलेगा और आप परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आप बिजनेस की योजनाओं में कोई बदलाव करेंगे, जिसके लिए आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मश्वरा अवश्य करें।
सिंह राशि (Leo)
स्वभाव: आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: गुलाबी
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज खाली बैठकर समय व्यतीत करने से बचें, जो लोग विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, उन्हें कोई स्कॉलरशिप पार्टी मिल सकती है। आप अपने जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान कर सकते हैं और अपने रुके हुए धन को निकालने की कोशिश से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। आपकी कोई बात बनते बनते बिगड़ सकती है और किसी दूसरे के मामले में बेवजह ना बोले।
कन्या (Virgo)
स्वभाव: मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। व्यापार में कुछ उतार-चढ़ाव तो आएंगे, लेकिन फिर भी आपकी हिम्मत अधिक रहेगी। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप काफी खुश रहेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी।
तुला (Libra)
स्वभाव: संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। आप अपने मनमौजी स्वभाव में कोई बदलाव करने की सोचेंगे। आप अच्छे खान-पान का आनंद लेंगे और संतान के मनमाने व्यवहार के कारण भी आप परेशान रहेंगे। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचे। यदि आप किसी प्रॉपर्टी की खरीद की योजना बना रहे थे, तो आपकी वह इच्छा भी आज पूरी हो सकती है।
वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव: रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: केसरी
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको काम को लेकर कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी भी करेंगे। धार्मिक कामों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने धन और समय दोनों का सदुपयोग करें, नहीं तो बाद में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी प्रॉपर्टी की डील को लेकर जल्दी फैसला लेना होगा, नहीं तो वह आपके हाथ से निकल सकती है।
धनु (Sagittarius)
स्वभाव: दयालु
राशि स्वामी: गुरु
शुभ रंग: हरा
आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। जीवन साथी को करियर में तरक्की मिलेगी और आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचान कर चलना होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपके पिताजी आपके कामों से काफी खुश होंगे। आपको कोई उपलब्धि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा। विद्यार्थियों की कोई नया कोर्स करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें।
मकर (Capricorn)
स्वभाव: अनुशासित
राशि स्वामी: ग्रे
शुभ रंग: नीला
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधानी बरतनी होगी। आप अपने आलस्य को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। नौकरी में बदलाव को लेकर आप कोई योजना बना सकते हैं। आपके किसी फैसले को लेकर परिवार के सदस्य नाराज रहेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को एक नई दिशा मिलेगी।
कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव: मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: ग्रे
आज का दिन आपके लिए इनकम के मामले में अच्छा रहने वाला है। दोस्तों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपनी वाणी से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आप किसी नए काम की शुरुआत थोड़ा सोच समझकर करें। जो विद्यार्थी पढ़ाई लिखाई को लेकर परेशान थे, तो वह अपने गुरुजनों से बातचीत करके उस समस्या का समाधान निकाल सकते हैं। आप अपनी संतान से किसी मन की इच्छा को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति
शुभ रंग: गुलाबी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.