फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal: इन 4 राशि वालों के लिए शानदार रहेगा दिन, नौकरी-कारोबार में मिलेगी खुशखबरी

Sat, 13 Dec 2025 12:02 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 13 Dec 2025 12:02 AM IST
सार

13 December Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए 13 दिसंबर 2025 का चंद्र राशि आधारित राशिफल। मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए आज के शुभ योग, स्वास्थ्य, करियर, परिवार और भाग्य से जुड़े सभी महत्वपूर्ण संकेत।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 December 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
13 दिसंबर का दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope Prediction of 13 December 2025: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन

अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन



मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका किसी नए घर को खरीदने का सपना पूरा होगा, लेकिन जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज रहेंगे, इसलिए आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से भी दूरी बनाकर रखनी होगी और आप छोटे बच्चों के लिए भी कोई उपहार लेकर आएंगे। सरकारी मामलों में आपको लापरवाही नहीं करनी है। आपकी किसी बात से परिवार में कोई सदस्य नाराज हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपनी पढ़ाई लिखाई को लेकर काफी स्ट्रीक रहेंगे और किसी प्रतियोगिता में भी भाग ले सकते हैं। आज आपकी अपने अधिकारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है, जो आपकी टेंशन को बढ़ा सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है, लेकिन आपको वाहनों का प्रयोग थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, नहीं तो कोई दुर्घटना हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है, इसलिए आप पार्टनरशिप में भी किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपके अंदर आज एक्स्ट्रा एनर्जी रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाए, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। माताजी को आप कहीं घूमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आपको अपने धन और समय दोनों पर ध्यान देना होगा।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्य क्षेत्र में अपने रुतबे को बनाए रखने की आवश्यकता है और आपको अपने डेली रूटीन को बेहतर करना होगा। आप सरकारी इन्वेस्टमेंट करने की  योजना बना सकते हैं, लेकिन मौसम का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पढ़ने से आपकी समस्याएं बढ़ेगी। परिवार में किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है, जिससे मन काफी खुश रहेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी से काम करने के लिए रहेगा। आपका अटका हुआ धन मिल सकता है। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। आपको अपने रुपए पैसों को लेकर किसी पर भरोसा नहीं करना है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आने से भाग दौड़ बनी रहेगी। पारिवारिक बिजनेस में आपको कुछ समस्याएं आएंगी, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगी। संतान भी परीक्षा में मनमानी  कर सकती है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: बैंगनी

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। करियर में आपको अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों को भी कोई बेहतर ऑप्शन हाथ लग सकता है। आप अपने रहन सहन के स्तर में बदलाव लाएंगे। प्रेम व  सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी और आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। सरकारी मामलों में आपको एक नई पहचान मिलेगी। ननिहाल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। आप अपने किसी सहयोगी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचे और आपकी जो योजनाएं रुकी हुई थी, वह फिर से शुरू हो सकती हैं। आपने यदि किसी को धन उधार दिया था, तो आपके उस धन के मिलने की संभावना बन रही है। आप अपनी मेहनत का फल पाकर काफी खुश होंगे। परिवार में आपसी मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती है और कहीं घूमने फिरने जाने की प्लानिंग भी कर सकते हैं।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: नीला

आज आपको बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध करने से बचना होगा और आपको कार्यक्षेत्र में किसी छोटी बात को भी बढ़ाने से बचना होगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे कोई धन संबंधित मदद मांग सकता है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। आप अपने लेनदेन से संबंधित मामलों में पूरी स्पष्टता बनाए रखें। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक  आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए धार्मिक कार्य से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी कुछ अनोखी कोशिशे रंग लाएगी। व्यापार में भी आप किसी के साथ डील फाइनल करने की सोचेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों को पहचान कर चलना होगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी:  शनि
शुभ रंग:ग्रे

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। माता पिता के आशीर्वाद से आपका रुका हुआ काम पूरा होगा। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा और अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तो  आपके लिए बेहतर रहेगा।


कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: बैंगनी

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य को नई नौकरी के मिलने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवन साथी  आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आप प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग कर सकते हैं।  आप अपने माताजी से किए हुए वादे को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे और आपका कोई मित्र आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: सफेद

आज आपको थोड़ा सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आप किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करते समय उसके चल व  अचल पहलुओं पूरा ध्यान दें, नहीं तो आप कोई गलत डिसीजन ले सकते हैं। बिजनेस में भी आपको मेहनत जारी रखनी होगी, तभी कोई अच्छा मुकाम हासिल होगा और अपने पेंडिंग पड़े कामों को भी समय से पूरा करने की कोशिश करेंगे। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य का पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed