फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 13 August: मेष, मिथुन और तुला राशि वालों को मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 13 Aug 2025 07:26 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 13 Aug 2025 07:26 AM IST
सार

13 August Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 13 अगस्त 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 13 August 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
13 अगस्त का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 13 August 2025: आज 13 अगस्त, बुधवार है। हिंदू पंचांग के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का गोचर दिन रात मीन राशि में है। आज बुध और सूर्य एक साथ युति बना रहे हैं जिससे बुधादित्य योग का निर्माण हो रहा है। आज के दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार मेष, मिथुन, कर्क और सिंह समेत कई राशि वालों के लिए दिन अच्छा बीतेगा। मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, जानते हैं आज का राशिफल। 

विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं

विज्ञापन

मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: हरा

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी नई नौकरी से बुलावा आ सकता है, जहां आपको बेहतर सैलरी मिलेगी। आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतनी होगी, इसलिए आप बाहर के खानपान से थोड़ा परहेज रखें। किसी कानूनी मामले को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आप अपने बिजनेस में कोई नया प्रोडक्ट लॉन्च कर सकते हैं, जिसके लिए आपकी मेहनत अधिक रहेगी। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी बचत की योजना में इन्वेस्टमेंट करने का मौका मिलेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए इनकम में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने बजट पर पूरा ध्यान देंगे, इसलिए खर्च भी लिमिट में करेंगे। आप अपनी वाणी पर थोड़ा संयम रखें। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आपकी जल्दबाजी  के कारण आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है, इसलिए आपको थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आप अपने घर किसी प्रॉपर्टी की डील को लेकर काफी उत्साहित रहेंगे, जो आपके लिए समस्या बन सकती है।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपके जीवनसाथी के साथ रिश्ते भी बेहतर रहेंगे। कुछ पारिवारिक और पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप किसी अच्छी स्कीम में इन्वेस्टमेंट करने की सोच सकते हैं। आप अपने सहयोगियों से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा। संतान को नौकरी के लिए कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए कोई निर्णय सोच समझकर लेने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचें। आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। वाहनों का प्रयोग आप थोड़ा सावधान रहकर करें, इसलिए आप किसी से मांगकर बिल्कुल वाहन न चलाएं। ऑफिस में आपको किसी जूनियर से कम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है। आपने यदि किसी से कुछ कर्जा लिया था, तो उसे भी उतरने की पूरी कोशिश करेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपकी किसी नए काम को करने की रुचि जागृत हो सकती है और आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय हो, तो उस काम में आप बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने पारिवारिक जिम्मेदारी पर पूरा ध्यान देंगे। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम से जोड़ने का मौका मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने खर्चो को भी थोड़ा कंट्रोल करने की कोशिश करें। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है और किसी दूर रह रहे परिजन से आप मेल मिलाप करने जा सकते हैं। नौकरी को लेकर यदि आप परेशान चल रहे थे, तो आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: सफेद

आज आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आप अपने माताजी को किसी धार्मिक यात्रा पर लेकर जा सकते हैं और आप अपने घर में किसी नए वाहन को लेकर आएंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी ले सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर बनाए रखना होगा, क्योंकि कोई बेवजह की लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

Lucky Rashiyan: लक्ष्मी नारायण राजयोग से कुंभ सहित इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, व्यक्तित्व में आएगा निखार

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी पूरा ध्यान देना होगा, इसलिए खानपान में लापरवाही बिल्कुल ना करें। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती हैं। आप अपनी इन्कम को बढ़ाने के सोर्स पर ध्यान देंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि कोई समस्या आ रही है, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत अवश्य करें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रुप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती हैं। राजनीति में आपको किसी बड़े पद की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश होगा। किसी नई नौकरी को आप तुरंत ज्वाइन कर सकते हैं। आपको अपने घर से संबंधित मामलों को लेकर टेंशन बनी रहेगी। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। पार्टनरशिप में कोई काम थोड़ा धैर्य रखकर करें। यदि कोई पारिवारिक समस्या लंबे समय से आपको परेशान कर रही थी, तो आप उसके लिए अपने पिताजी से बातचीत कर सकते हैं।

Shani ki Sadhe Sati: इन 3 राशियों पर है शनि की साढ़े साती का साया, जानें उपाय और बचाव के तरीके

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला आपको समस्या देगा। आप अपने बिजनेस को लेकर किसी से सलाह-मशवरा कर सकते हैं।

Dwipushkar Yog: द्विपुष्कर योग में चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, होगी आर्थिक तरक्की

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: पीला

आज आपको अपने कामों को लेकर एक नई राह मिलेगी। आपके रिश्ते में नयापन आएगा और आप कमियों को दूर करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप अपनी किसी पुरानी बीमारी को लेकर परेशान रहेंगे। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचाना होगा। आपको नौकरी में मनपसंद काम मिल सकता है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed