फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 12 October: मिथुन और सिंह समेत इन राशि वालों को मिल सकती है अच्छी खबरें, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 12 Oct 2025 06:06 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 12 Oct 2025 06:06 AM IST
सार

12 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
12 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 12 अक्टूबर दिन रविवार है, और आज के दिन के स्वामी ग्रह सूर्यदेव हैं। आज चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में गुरु के साथ हो रहा है, जिससे गजकेसरी योग बन रहा है। साथ ही चंद्रमा से चतुर्थ भाव में सूर्य और शुक्र की युति हो रही है, जो कि अत्यंत शुभ फलदायी मानी जाती है। इसके अतिरिक्त, आज मृगशिरा नक्षत्र के संयोग में रवियोग और वरियन योग भी बन रहे हैं, जो दिन को और अधिक सौभाग्यशाली और सफलतादायक बना रहे हैं।

विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी जिम्मेदारियां पूरी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आज आपके दिल को सुकून मिलेगा। आप अपनी मेहनत के दम पर कोई अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। संतान भी नौकरी से संबंधित किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। जो जातक रोजगार को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को ट्रांसफर मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी और आप अपनी संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपको अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेने होंगे, नहीं तो आने वाले समय में वह बढ़ सकती हैं। यदि आपने किसी काम को लेकर कोई लोन लिया था, तो वह आपको मिल जाएगा।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए करियर में अच्छा उछाल लेकर आएगा। आपकी आय के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देगा और पारिवारिक मामलों को आप मिल बैठकर निपटाने की कोशिश करें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा। वरिष्ठ सदस्यों के आशीर्वाद से आपको किसी नए पद की प्राप्ति हो सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी।

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासक राशिफल

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है, लेकिन फिर भी आप लोगों से काम से काम मतलब रखें और कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपकी कोई सेहत संबंधित समस्या उभर सकती हैं। आज आपको अपने कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्यक करनी होगी, क्योंकि उनके खोने और चोरी होने का भय रहा है। आपके बॉस से आपके रिश्ते बेहतर रहेंगे, जिससे आपको मनपसंद काम मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में अच्छा रहने वाला है। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ेगा। आपको किसी पुराने वाद-विवाद को दोबारा उठाने से बचना होगा। आज आपके मन में किसी काम को लेकर उत्साह रहेगा। आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिलेगा, जिससे आपकी छवि और निखरेगी और आपका रुका हुआ धन आपको मिलने की संभावना है।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आज आप अपने बॉस की उम्मीद पर खरे उतरेंगे। काम के प्रति आपको जिम्मेदार बनना होगा। माताजी से आपकी किसी बात को लेकर बातचीत हो सकती है। आज आपके करियर में भी उछाल आएगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती हैं। आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए दांपत्य जीवन में खुशहाली लेकर आएगा। आपके जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा, उन्हें किसी नई नौकरी भी प्राप्ति हो सकती है। छोटे बच्चे भी खेलकूद में काफी व्यस्त रहेंगे। आप परिवार में किसी सदस्य के करियर को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आपको अपने जूनियर्स का पूरा साथ मिलेगा। इनकम बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। बिजनेस में आप अपने कामों में बदलाव लाएंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। कर्मचारियों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई से संबंधित किसी काम को लेकर यदि परेशान थे, तो उसके लिए वह अपने अध्यापकों से बातचीत कर सकते हैं।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज आपको कार्यक्षेत्र में लोगों का पूरा साथ मिलेगा और पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। भाई-बहन आपके कामों में पूरा साथ देंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। आप किसी चल व अचल संपत्ति का सौदा बहुत ही देखभाल कर करें, नहीं तो आपके साथ कोई धोखा हो सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा के पूर्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।



मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी से रिश्तों में भी कुछ कटुता आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आज आपको आपकी पुराने समस्याओं का भी समाधान मिल जाएगा। वरिष्ठ सदस्यों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके अनुभवों में भी वृद्धि होगी। छोटे बच्चों के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आज आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है और व्यवसाय में आपको कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। विद्यार्थियों को किसी विषय को पढ़ने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपकी कुछ नई कोशिशें रंग लाएंगी। आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आप किसी मित्र से लंबे समय बाद मिल सकते हैं, जिससे आपको खुशी मिलेगी। व्यवसाय में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आप धार्मिक यात्रा के लिए जा सकते हैं और आपको अपने कामों को आत्मविश्वास से मजबूत करने की आवश्यकता है, तभी वह आसानी से पूरे होंगे। कोई रुका हुआ काम आपको समस्या दे सकता है। आपकी किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed