फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 July 2025 mesh kark singh or kanya

Aaj Ka Rashifal 12 July: सिंह और मकर राशि वालों को कार्यों में मिलेगी सफलता, पढ़ें अन्य राशियों का हाल

Sat, 12 Jul 2025 06:33 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 12 Jul 2025 06:33 AM IST
सार

12 July Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 12 जुलाई 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 12 July 2025 mesh kark singh or kanya
12 July Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

विज्ञापन

आज का राशिफल की गणना करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं।

विज्ञापन

 

आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन थोड़ा धैर्य व साहस बनाए रखने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। आपके मन में किसी काम को लेकर संशय चल रहा है, तो उस काम में बिल्कुल आगे न बढ़े, इसलिए आपको वाहनों का प्रयोग भी थोड़ा सा ध्यान रखकर करना होगा। किसी पुरानी बीमारी के  उभरने की संभावना है। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।


वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए इनकम में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। लेकिन आपको अपने बिजनेस में आंख व कान खुले रखकर कामों को करना होगा। पारिवारिक रिश्तों को आप अहमियत दें, नहीं तो दूरी आने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, लेकिन संतान से संबंधित आप कोई निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा 

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप परिवार में सदस्यों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। छोटे बच्चों के लिए आप कुछ खाने पीने की चीज लेकर आ सकते हैं, लेकिन आपको अपने वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा।  जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट होने की संभावना है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में आप टीमवर्क के जरिए काम करेंगे।

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। आपको मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा था, तो आपकी वह समस्या भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि कानून में विवादित था, तो वह दूर होगा। किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी नए पद की प्राप्ति होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी के बहकावे में आकर कोई काम ना करें। धन को लेकर आप योजना बनाकर आप आगे बढ़ें। आपको एक से अधिक स्रोतों से इनकम हो सकती है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप अपने रिश्तो को लेकर आगे की बातचीत कर सकते हैं। किसी काम को लेकर आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखना होगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिले, तो आप उसमें किसी एक्सपर्ट की राय लेकर ही आगे बढ़े। आप अपने घर व बाहर के कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको काम को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकती हैं।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: गुलाबी, सफेद

आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। सेहत में चल रही समस्याएं आपको परेशान कर सकती हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए आपको कुछ समय निकालना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप अपनी अच्छी सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे। आपको अपने बॉस द्वारा दी गई जिम्मेदारियां में ढील नहीं देनी है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, जिसे आपको पकड़ने की आवश्यकता है और आप  परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में न पड़े। यदि कानून से संबंधित कोई फैसला आपको समस्या दे रहा है, तो उसमें आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन काम को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं, जो आपके लिए बाद में समस्या बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से भी रिश्ते में मजबूती लाने की कोशिश करनी होगी, इसलिए आप उनकी भावनाओं का सम्मान करें। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें।

मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: नीला

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता मिलेगी। कारोबार में आप किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपको अपने कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप किसी बड़े निवेश को थोड़ा सोच समझकर करें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई विवाद छिड़ सकता है। आपने यदि किसी से धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। कामों से एक नई पहचान बनेगी।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। भाईचारे की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप अपने व्यवहार व वाणी से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। सामाजिक क्षेत्रों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेगी। आपको बड़े बुजुर्गों का पूरा साथ मिलेगा। आप परिवार में लोगों के हित को लेकर फैसला लेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।


मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपसे आप किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed