Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 07 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 07 Oct: वृषभ, सिंह और कन्या राशि वालों को धन लाभ के संकेत, जानिए बाकी राशि वालों का हाल

Tue, 07 Oct 2025 06:42 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 07 Oct 2025 06:42 AM IST
सार

07 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 07 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 07 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 07 अक्तूूबर 2025 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: आज 7 अक्तूबर का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से काफी खास रहने वाला है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल में जो बदलाव हो रहा है, उसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर दिखाई देगा। खासतौर पर मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए यह दिन कई मायनों में शुभ संकेत लेकर आया है। आज चंद्रमा का गोचर रेवती नक्षत्र से निकलकर मीन राशि से मेष राशि में प्रवेश कर रहा है, जिससे चंद्रमा और सूर्य के बीच समसप्तक योग बन रहा है। साथ ही गुरु और चंद्रमा के केंद्र में होने से गजकेसरी योग का भी निर्माण हो रहा है। इन शुभ योगों के चलते कुछ राशियों को अच्छे अवसर, मानसिक संतुलन और आर्थिक लाभ मिलने की संभावनाएं बन रही हैं। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक आज का राशिफल कैसा रहेगा।
विज्ञापन


राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको किसी सामाजिक कार्यक्रम में अच्छे सम्मान की प्राप्ति होगी और आपको अपने अच्छे कामों के लिए जाना जाएगा। सेहत को लेकर आपको कोई जरूर टेस्ट आदि कराने पड़ सकते हैं। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी देंगी, जिसे पूरा करने में आपको समस्या हो सकती है। आपको परिवार के लिए कुछ समय निकालना होगा। आप काम को लेकर मेहनत भी करेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर किसी काम को करने के लिए रहेगा। आप जल्दबाजी में कोई गड़बड़ी कर सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। आप किसी काम को लेकर दूसरे पर डिपेंड ना रहें। धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। माताजी की कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। संतान की नौकरी को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपको किसी कानूनी मामले में अपने पिताजी से सलाह करना पड़ेगा। आप भाई-बहनों से भी बातचीत थोड़ा सोच समझकर करें।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आपको अपनी जरूरत की चीजों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने खर्चों को उतना ही बढ़ाएं, जितना कि आप उठा सकें, इसलिए किसी से धन उधार लेने से बचें। आपको अपनी किसी शारीरिक समस्या को लेकर अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना पड़ सकता है। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है। बिजनेस में किसी तकनीकी समस्या के कारण टेंशन बढ़ेगी।

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद के लिए कुछ रूपयों का इंतजाम भी करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से  आपकी भागदौड़ बनी रहेगी। धन भी अधिक खर्च होगा, लेकिन आप अपने काम को लेकर किसी अनजान व्यक्ति से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें, क्योंकि वह इसका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज आप अपने व्यवसाय में कुछ बदलाव करने की सोचेंगे। कोई कानूनी मामला आपको खुशी देगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी सरकारी मामले को लेकर परेशान रहेंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। सिंगल लोगों के अपने साथी से मुलाकात होगी। नौकरी में आपको प्रमोशन आदि मिलने से आपका मन काफी खुश रहेगा।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपको एक नई उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर किसी दूसरे पर डिपेंड नहीं रहना है। आप अपने साथी से नाराज हो सकते हैं। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। आपको किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा करने से बचना होगा। विद्यार्थियों का पठन-पाठन में खूब मन लगेगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति करने के लिए रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है, क्योंकि वह आपको काम को लेकर कोई अच्छी सलाह दे सकते हैं। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, जिससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे, लेकिन आप अपनी माता जी के सेहत को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। कोई काम न होने से आपका मन परेशान रहेगा और यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो उसके भी मिलने की संभावना है।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी के कहने में आकर समस्याओं में पड़ सकते हैं। आज आपको परिवार में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, क्योंकि किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी, जो लोग सिंगल हैं, उनकी अपने प्यार से मुलाकात हो सकती है। किसी समाजिक मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह की आवश्यकता होगी। आप परिवार में बड़े सदस्यों की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप लोगों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे, लेकिन आपके मन में किसी बात को लेकर संशय बना रहेगा। यदि ऐसा हो, तो आप उस काम में बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।


मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज आप पार्टनरशिप में किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए आपको अपने आंख-कान खुले रखने होंगे, क्योंकि इससे आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आज आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। कोई सरकारी काम आपका पूरा हो सकता है। आप किसी काम को लेकर मेहनत से बिल्कुल पीछे ना हटें और अपने धन का सदुपयोग करें, क्योंकि आप दिखावे के चक्कर में पड़ सकते हैं।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप प्रत्येक कामों को करने के लिए तत्पर रहेंगे, लेकिन आप किसी दूसरे के मामले में ना बोले, तो बेहतर रहेगा। लोग आपका फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी पॉलिटिक्स का हिस्सा बनने से बचना होगा। बिजनेस कर रहे लोगों को किसी मशीनरी की खराबी के कारण कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा, जिससे उनके ऑर्डर जाने में भी देरी हो सकती है।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आएगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में गड़बड़ी करेंगे। आप आलस्य दिखाएंगे, जिससे आपके काम लंबे समय के लिए लटकते चले जाएंगे। आज आपको एक दृढ़ निश्चय करके कामों को करने की आवश्यकता है। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाएंगे। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनकी कोई मन की इच्छा पूरी होगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed