Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 06 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen

Aaj Ka Rashifal 6 Oct: वृषभ और सिंह राशि वालों को सचेत रहना होगा जबकि तीन राशियों के लिए अच्छी खबर

Mon, 06 Oct 2025 06:51 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 06 Oct 2025 06:51 AM IST
सार

06 October Ka Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 06 अक्तूबर 2025 का राशिफल।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction of 06 October 2025 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar Meen
दैनिक राशिफल- 06 अक्तूबर का राशिफल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Aaj Ka Rashifal 06 October 2025: सोमवार, 06 अक्तूबर 2025 को शरद पूर्णिमा की तिथि है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज के दिन चंद्रमा का गोचर मीन राशि में होगा जहां शनिदेव विराजमान हैं। ऐसे में आज के दिन विष योग का निर्माण हुआ है। वहीं गुरु और चंद्रमा एक दूसरे से केंद्र भाव में होंगे। ऐसे में जहां आज के दिन कुछ राशि वालों को सतर्क रहने की जरूरत है तो वहीं कुछ को अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। आइए जानते हैं सभी राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
विज्ञापन


Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal: राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 
विज्ञापन


अपनी राशि के दैनिक राशिफल को और अधिक विस्तार से जानने के लिए myjyotish के बेस्ट एस्ट्रोलॉजर से कंसल्ट करें!
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष (Aries)
स्वभाव: उत्साही 
राशि स्वामी: मंगल 
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आपके मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनी रहेगी और आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। सरकारी मामले में आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और अपने धन को आपको थोड़ा सही इस्तेमाल करना होगा, क्योंकि आप शौक-मौज की चीजों में ज्यादा खर्चा करेंगे। जो बाद में आपके लिए समस्या बन सकती है। आपको अपनी इनकम को ध्यान में रखकर व्यय करना होगा।

वृषभ (Taurus)
स्वभाव:  धैर्यवान
राशि स्वामी: शुक्र 
शुभ रंग: हरा

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से सचेत रहने के लिए रहेगा। यदि आपको कोई पुरानी समस्या चली आ रही थी, तो उससे सबको राहत मिलेगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों की बातों में आने से बचना होगा। आपके भाई की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन (Gemini)
स्वभाव:  जिज्ञासु
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: सफेद

आज का दिन रोजगार को लेकर परेशान चल रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है, उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई अच्छा सा जवाब देंगे। आज आप अपनी पोस्ट का गलत फायदा उठाने की कोशिश न करें। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर वाद-विवाद खड़ा हो सकता है। नौकरी में बदलाव की योजना बना रहे थे, आप किसी दूसरी जगह अप्लाई कर सकते हैं।

Monthly Rashifal October 2025: अक्तूबर माह में किसकी चमकेगी किस्मत, किसे रखना होगा संयम? पढ़ें मासिक राशिफल

कर्क (Cancer)
स्वभाव:  भावुक
राशि स्वामी: चंद्र
शुभ रंग: आसमानी

आज आपको अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बच्चे आपके साथ कहीं घूमने-फिरने की जिद कर सकते हैं। आज का दिन आपके लिए किसी मन की इच्छा की पूर्ति के करने के लिए रहेगा। आपको कोई लेनदेन से संबंधित मामला परेशान करेगा। यदि आपने किसी से कुछ कर्ज लिया था, तो उसे भी उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है।

सिंह राशि (Leo)
स्वभाव:  आत्मविश्वासी
राशि स्वामी: सूर्य
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए सेहत के मामले में सचेत रहने के लिए रहेगा, क्योंकि आप अपने खानपान में लापरवाही करेंगे। आपको अपने परिवार में वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आप किसी नए वाहन की खरीदारी की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने किसी परिजन से मेल-मिलाप करने जाने की सोच सकते हैं। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कन्या (Virgo)
स्वभाव:  मेहनती
राशि स्वामी: बुध
शुभ रंग: हरा

आज आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। आज अच्छी सोच का आपको लाभ मिलेगा। आपके बॉस से आपको शाबाशी मिल सकती हैं। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आपका अपने किसी पारिवारिक समस्या को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। आप बेवजह की भागदौड़ करने से बचें। आप अपने कामों में जिम्मेदारी दिखाएंगे। आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आपके मित्र आपको अच्छा सुझाव देंगे।

तुला (Libra)
स्वभाव:  संतुलित
राशि स्वामी: शुक्र
शुभ रंग: पीला

आज का दिन आपके लिए सुखमय रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याओं से राहत मिलेगी। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों पर भी पूरा ध्यान देंगे। जीवनसाथी को शॉपिंग आदि पर लेकर जा सकते हैं। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं। जिसमें परिजनों का आना-जाना लगा रहेगा।

वृश्चिक (Scorpio)
स्वभाव:  रहस्यमय
राशि स्वामी: मंगल
शुभ रंग: गुलाबी

आज आपको लेनदेन से संबंधित मामलों में लापरवाही नहीं करनी है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल-मिलाप करने आ सकता है। आप अपनी संतान को किसी सरकारी कोचिंग की तैयारी करा सकते हैं। आपकी जल्दबाजी की आदत के कारण आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। बॉस आपके कामों में वृद्धि करेंगे, जिससे आपको मेहनत अधिक करनी होगी, लेकिन इसका आपको फल अवश्य मिलेगा।

धनु (Sagittarius)
स्वभाव:  दयालु
राशि स्वामी: गुरु 
शुभ रंग: ग्रे

आज का दिन आपके लिए आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए अच्छा रहेगा। आपको अपने भाई-बहनों का पूरा साथ मिलेगा। धन को लेकर भी आप बचत की योजनाओं पर पूरा ध्यान देंगे, जिससे आप भविष्य को लेकर भी कुछ इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आप अपने किसी सहयोगी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।


मकर (Capricorn)
स्वभाव:  अनुशासित
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: लाल

आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। सरकारी मामलों में लापरवाही करने से आपको कोई बड़ा खमियाजा भुगतना पड़ेगा। प्रॉपर्टी डिलिंग में आप थोड़ा सोच समझकर ही आगे बढ़ें। ऑनलाइन काम कर रहे लोगों को थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आज आपको अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर मदद मिलेगी।

कुंभ ( Aquarius)
स्वभाव:  मानवतावादी
राशि स्वामी: शनि
शुभ रंग: गोल्डन

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपकी कला कौशल में निखार आएगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आप आज एक बड़ा लक्ष्य लेकर चलेंगे, तभी वह आसानी से पूरा हो सकेगा। आप वाहनों के प्रयोग से थोड़ा सावधानी बरतें। आपकी किसी बात को लेकर आज कार्यक्षेत्र में कहासुनी हो सकती है।  आप शेयर मार्केट में थोड़ा सोच समझकर ही आगे बढ़ें।

मीन (Pisces)
स्वभाव: संवेदनशील
राशि स्वामी: बृहस्पति 
शुभ रंग: आसमानी

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिन रहने वाला है। आपका अपने किसी सहयोगी से भी बेवजह का लड़ाई-झगड़ा होने की संभावना है। परिवार में किसी सदस्य से आपको खरी खोटी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी की किसी शारीरिक समस्या को लेकर अपना परेशान रहेंगे।  आपको अपनी माताजी से अपने मन में चल रही किसी उलझन को लेकर बातचीत कर सकते हैं। सरकारी योजनाओ का आपको पूरा लाभ मिलेगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed