{"_id":"68416450c39321a32a03aa8c","slug":"aaj-ka-rashifal-daily-horoscope-prediction-6-june-2025-mesh-kark-singh-kanya-kumbh-makar-meen-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Rashifal 6 June: धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और लाभ से भरा होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Rashifal 6 June: धनु, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए दिन ऊर्जा और लाभ से भरा होगा, पढ़ें दैनिक राशिफल
Fri, 06 Jun 2025 06:30 AM IST
विनोद शुक्ला
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Fri, 06 Jun 2025 06:30 AM IST
सार
6 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 6 जून 2025 का राशिफल...
विज्ञापन
दैनिक राशिफल- 6 जून 2025
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 6 June: आज 6 जून, शुक्रवार का दिन है। ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की आज निर्जला एकादशी है। हिंदू धर्म में इस एकादशी का विशेष महत्व होता है। इस निर्जला एकादशी का व्रत करने से सभी 24 एकादशी का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। इसी के साथ आज बुध ग्रह भी अपनी राशि बदल रहे हैं। दैनिक राशिफल की गणना के अनुसार आज के दिन कुछ राशि वालों को भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। वहीं कुछ राशि वालों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा भी रहा सकता है। सेहत में कुछ गिरावट आ सकती है।
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है।
इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
विज्ञापन
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। दोस्तों और रिश्तेदारों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप किसी वाद विवाद में ना पड़े तो ही आपके लिए बेहतर रहने वाला है। संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर उसमें उन्हें जीत मिलते दिख रही है। आपको अपने परिवार के सदस्यों का पूरा साथ मिलेगा। आपका कोई लिया गया निर्णय आपके लिए समस्या बन सकता है।
शुभ रंग- हरा
Shani Gochar 2025: साल 2027 तक इन तीन राशि वालों पर मेहरबान रहेंगे शनि, व्यापार में मिलेगा लाभ
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए कर्जो से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। आप अपने बजट को बनाकर चलेंगे तो आप भविष्य को लेकर कुछ दिन खर्च आसानी से कर पाएंगे। आप आज दिखावे की चक्कर में ना पड़े, नहीं तो इससे आपको अधिक धन खर्च करना पड़ेगा। आपका किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा है तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है।
शुभ रंग- पीला
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर समझदारी से काम लेना होगा। आज के दिन आपके आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा। आपकी इच्छा पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आज आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। राजनीति में कार्यरत लोग अपने कामों से एक नई पहचान बनाएंगे। जिससे उनके जन समर्थन में इजाफा देखने को मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद
Kendra Yog: शनि देव बनाएंगे शक्तिशाली केंद्र राजयोग, इन राशियों को मिल सकता है धनलाभ
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आर्थिक मामलों में आप थोड़ा सावधानी बरतें। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। व्यवसाय में डूबा हुआ धन मिलने से आपकी इसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं दूर होंगी। बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा मिलने से खुशी होगी। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपका कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मुलाकात करने आ सकता है।
शुभ रंग- गुलाबी
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों के ऊपर काम का दबाव अधिक रहेगा। आपके मन में उलझनें रहने से आपका मन परेशान रहेगा। पैसे से संबंधित मामलों को लेकर आपको किसी पर भरोसा नहीं करना है। आपका कोई मित्र धन को लेकर आपको मार्गदर्शन दे सकता है। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से आपका मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।
शुभ रंग- नीला
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से नाम कमाने के लिए रहेगा। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनकर चलने की आवश्यकता है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेकर अच्छा नाम करेंगे। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। कोई अच्छा मुकाम आसानी से हासिल कर सकते हैं। आप अपनी जरूरत की आवश्यकताओं की खरीदारी पर भी अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको अपने पारिवारिक मामलों में लापरवाही करने से बचना होगा।
शुभ रंग- हरा
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला रहेगा। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा साथ मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से नजदीकियां बढ़ सकती हैं। संतान के संगति पर आपको विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। जल्दबाजी में वाहन चलाने के कारण कोई दुर्घटना हो सकती है। आपके कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें और संतुलित भोजन लें।
शुभ रंग- बैंगनी
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। सेहत के मामले में आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में कुछ उलझनें रहने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के बीच यदि किसी बात को लेकर अनबन चल रहा थी, तो आप उसे दूर करने की कोशिश करें। आप अपने बिजनेस की कुछ योजनाओं को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आपकी कोई प्रॉपर्टी संबंधित डील लटक सकती है, जो आपकी टेंशनों को बढ़ाएगी। किसी दूर रहे परिजन से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग- पीला
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपके नेतृत्व क्षमता भी बेहतर रहेगी। आर्थिक मामलों में आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। आप अपनी इनकम को बढ़ाने के सोर्सो पर पूरा ध्यान देंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। वैवाहिक जीवन में आपको थोड़ा समझदारी दिखाते हुए कामों को करना होगा। आप किसी धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। आप शौक मौज की चीजों पर पूरा ध्यान देंगे। आपके खर्च बेतहाशा बढ़ सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। परिवार में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होंगी। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आप अपने मित्रों से किसी काम को लेकर सलाह ले सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। पिताजी का कोई पुराना रोग उभर सकता है। आपको मानसिक तनाव रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने घर में सुख सुविधाओं की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा खर्चा करेंगे। संतान को पढ़ाई लिखाई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप उनके गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती है।
शुभ रंग- गुलाबी
मीन राशि
आज आपके मन में परस्पर सहयोग की भावना बनी रहेगी। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से आपको कोई नुकसान होने की संभावना है। बिजनेस कर रहे लोगों को अपनी मेहनत से पीछे नहीं हटाना होगा, तभी उनको अच्छा मुकाम हासिल हो सकेगा। आपको किसी काम को लेकर यदि चिंता बनी हुई थी, तो आपकी वह चिंता भी दूर होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा।
शुभ रंग- लाल

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन