फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 2 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen

Aaj ka Rashifal: वृश्चिक राशि वालों के लिए उलझनों से भरा रहेगा दिन, जानें अन्य राशियों का हाल

Mon, 02 Jun 2025 06:02 AM IST
मेघा कुमारी आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 02 Jun 2025 06:02 AM IST
सार

2 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 2 जून 2025 का राशिफल...

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction 2 June 2025 mesh kark singh kanya kumbh makar meen
2 June Rashifal - फोटो : freepik

विस्तार

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

विज्ञापन

राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। 

आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। 

विज्ञापन


मेष राशि 
आज का दिन आपके लिए धैर्य व संयम से काम लेने के लिए रहेगा। आपका किसी बात को लेकर मन परेशान रहेगा। परिवार का कोई सदस्य काम के लिए कहीं बाहर जा सकता है। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपनी कमी को सुधार कर अपने कामों में जुटना होगा। आप किसी से कोई वादा बहुत ही सोच समझ कर करें। पिताजी आपको कोई सलाह दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि 
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं भी यदि लंबे समय से आपको घेरे हुए थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होंगी। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आपको किसी सामाजिक आयोजन में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने कामों को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। आपको शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय नहीं लेना है। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना भी पड़े, तो कीमती सामानों की सुरक्षा आवश्य करें। आईटी सेक्टर से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। आपको अच्छा धन मिलने से आप इन्वेस्टमेंट के बारे में भी सोचेंगे।
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप किसी समस्या को छोटा समझे, तो वह आज बढ़ सकती है। आप शारीरिक रूप से कमजोर रहेंगे। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपने कोई राज यदि लंबे समय से छुपा रखा था, तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकता है। आपको पुराने झगड़े व झंझटों से छुटकारा मिलेगा। कोई कानूनी मामला आपको खुशी दे सकता है।
शुभ रंग- दूधिया सफेद  

सिंह राशि
आज आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपके बॉस से आपके रिश्ते काफी बेहतर रहेंगे, लेकिन आपके आसपास कुछ शत्रु भी बने रहेंगे। आपको कोई चोट चपेट आदि लगने की संभावना है। आप यदि किसी नए काम की शुरुआत करने की सोच रहे हैं, तो आपको उसमें थोड़ा धैर्य रखना होगा। आपका कोई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आप शीघ्रता व भावुकता में कोई निर्णय न ले। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में लापरवाही नहीं करनी है।
शुभ रंग- पीला

कन्या राशि 
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको कोई नौकरी से संबंधित खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर बातचीत हो सकती हैं। कोई विवाद को लेकर जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। आपका कोई मित्र आपके लिए खुशखबरी लेकर आ सकता है।
शुभ रंग- हरा

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपको किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ सकता है। परिवार में माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती है। आप घर से ज्यादा बाहर के कामों पर ध्यान लगाएंगे। आपको किसी काम को पूरा करने मे यदि कोई समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाई से सलाह ले सकते हैं, लेकिन वाहनों का प्रयोग आपको थोड़ा सावधान रहकर करना होगा, क्योंकि कोई दुर्घटना होने की संभावना है।
शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहने वाला है। आपका कोई मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है। आपके मन में यदि किसी बात को लेकर संशय बना हुआ है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण कामों में कोई गड़बड़ी भी कर सकते हैं। आपके बॉस से आपके रिश्ते में थोड़ी कड़वाहट रहेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। किसी शारीरिक समस्या को आप छोटा ना समझे।
शुभ रंग-लाल 

धनु राशि
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको कोई पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। पूजा पाठ में आपका खूब मन लगेगा। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। आप अपने धन का निवेश बहुत ही सोच समझकर करें। संतान की फरमाइश पर आप किसी नए वाहन को घर लेकर आ सकते हैं। आपको किसी दूर रहे परिजन की याद सता सकती है। नौकरी में कार्यरत लोगों को कहीं बाहर जाना पड़ सकता है।
शुभ रंग- सफेद

मकर राशि 
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी। जो आपके व्यवसाय में धन लगाने में आपकी पूरी मदद करेंगे। राजनीति की ओर कदम बढ़ा रहे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी से कोई भी बात सोच समझ कर बोले, उनके रिश्ते में खटास आने की संभावना है। आपको अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको व्यवसाय में अच्छा प्रॉफिट मिल सकता है।
शुभ रंग- पीला

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको टेंशन बनी रहेगी। भाग दौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में आपके बॉस आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप कहीं घूमने फिरने जाएं, तो वहां किसी से कोई बात बहुत ही सोच समझ कर बोले। आपका कोई पुराना लेनदेन पूरा होगा।

शुभ रंग- हरा

मीन राशि 
आज का दिन आपके लिए धन धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने आसपास रह रहे विरोधियों से थोड़ा सतर्क रहना होगा। आप किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचे। संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो  उसमें उन्हें जीत मिलेगी। परिवार व प्रॉपर्टी को लेकर कोई घमासान छिड़ सकता है। आपको अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलना होगा।
शुभ रंग-लाल 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed