Aaj Ka Rashifal 11 June: सिंह और कुंभ राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ और पूरे होंगे अधूरे काम, पढ़ें राशिफल
11 June Rashifal: आचार्य मानस शर्मा से जानिए चंद्र राशि पर आधारित मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए 11 जून 2025 का राशिफल...
विस्तार
Aaj Ka Rashifal 11 June 2025: पंचांग की गणना के मुताबिक आज बुधवार, 11 जून को ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन चंद्रमा का गोचर वृश्चिक राशि में होने के बाद धनु राशि में चले जाएंगे। इसकेअलावा भद्र राजयोग का संयोग, ज्येष्ठा नक्षत्र और साध्य योग भी बन रहा है। दैनिक राशिफल में आज के दिन कुछ राशि वालों को धन लाभ और नौकरी में प्रमोशन के अच्छे योग बन रहे हैं। लोगों से मेल-मिलाप का सिलसिला बढ़ेगा। करियर में एक नया मुकाम भी मिल सकता है
राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए चुनौती से भरा रहने वाला है। धन संबंधित मामलों में आपको अपनी आंखें और कान खुले रखने होंगे। आपको खानपान में लापरवाही के कारण आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। जल्दबाजी में कोई काम यदि किया तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। आप अपने बेफिजूल के खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें। किसी को बिना मांगे सलाह ना दें। सरकारी कामों में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको किसी सेहत संबंधित समस्या को लेकर टेंशन रहेगी।
शुभ रंग- पीला
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए मेहनत और ईमानदारी से काम करने के लिए अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में धन अत्यधिक मात्रा में न मिलने से आपका मन थोड़ा परेशान रहेगा। आपको अपने कामों पर थोड़ा ध्यान देना होगा, लेकिन आपकी वाणी पर आप संयम रखें। आप अपने काम के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपको किसी निर्णय को लेने के बाद पछतावा हो सकता है, लेकिन कार्यक्षेत्र में आपके कामों से एक नई पहचान बनेगी। राजनीति में कार्यरत लोगों को नए पद की प्राप्ति हो सकती है।
शुभ रंग- हरा
Budh Uday 2025: बुध के उदय होने पर इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत, शुरू होंगे अच्छे दिन
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेषकर दिखाने के लिए रहेगा। आपके विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। आपको किसी लेनदेन से संबंधित मामलों पर अपने आंखों और कानों को खुले रखने होंगे। आपका कोई मित्र आपके लिए कोई इंवेस्टमेंट संबंधित प्लान लेकर आ सकता है, जिसमें आप आप थोड़ा सोच समझ हाथ बढ़ाएं। आपको अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह लेनी पड़ सकती है। आपको अपने विचारों में बदलाव लाने होंगे। आप किसी को बिना मांगे सलाह ना दें।
शुभ रंग- नीला
Vastu Tips: इन सात चीजों को अपने पर्स में कभी ना रखें, घर में आ सकती हैं समस्याएं
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने मन पर काबू रखना होगा। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात हो सकती है। आपका कोई काम आज बिगड़ने से बॉस से लड़ाई-झगड़ा हो सकता है। आप अपने किसी सहयोगी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। कला क्षेत्र में आपकी लोगों से खूब पटेगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। यदि आप अपने भाई-बहनों से कोई मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी।
शुभ रंग- सफेद
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में अच्छा रहने वाला है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। तकनीकी क्षेत्रों में आप अच्छा नाम कमाएंगे। जो लोग नौकरी को लेकर परेशान चल रहे हैं, उन्हें भी कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आपकी कोई पारिवारिक समस्या आसानी से सुधर जाएगी, जिससे आपको टेंशन भी कम होगी। आपको किसी से काम को लेकर यदि कोई सलाह लेनी पड़े, तो उसमें आप अपनी बुद्धि का प्रयोग अवश्य करें। किसी नए वाहन की आप खरीदारी की योजना बना सकते हैं।
शुभ रंग- नारंगी
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी कानूनी मामले में विशेषज्ञों से सलाह लेनी होगी। आप अपने कामों में कोई लापरवाही ना करें, नहीं तो इससे आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है। आपको अपने आलस्य को दूर भगाकर कामों में आगे बढ़ने की आवश्यकता है। परिवार में किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखें। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
शुभ रंग- लाल
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। विद्यार्थी शिक्षा में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आपको अपने बिजनेस के जरूरी कामों पर पूरा ध्यान देना होगा, क्योंकि आप आलस्य के कारण अपने कामों को आगे के लिए टाल सकते हैं। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे, लेकिन आपको कोई भी बात थोड़ी समझदारी दिखाते हुए कहनी होगी। आपको किसी अनजान व्यक्ति से धन का लेनदेन नहीं करना है।
शुभ रंग- गुलाबी
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का समय अच्छा बीतेगा, क्योंकि उनके बॉस उनके कामों की सराहना करेंगे। आप किसी बात को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके पास जिम्मेदारी अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। किसी सरकारी योजना में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा।
शुभ रंग- केसरिया
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष करने के लिए रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं, जिनको लेकर आपको जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलना होगा। सेहत के मामले में दिन कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको कोई खून से संबंधित समस्या परेशान करेगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा की पूर्ति होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं।
शुभ रंग- नीला
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचने के लिए रहेगा। आपके मन में यदि किसी काम को लेकर संशय बना है, तो आप उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपका कोई निर्णय आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें आपका अच्छा खासा धन खर्चा होगा। ननिहाल पक्ष के लोगों से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आप किसी नए घर की खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें।
शुभ रंग- हरा
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। पारिवारिक मामले आपके लिए समस्या बन सकते हैं। आपकी बेवजह दूसरों के मामले में बोलने की आदत आपके लिए समस्या बन सकती है, लेकिन यदि आपने अपने बिजनेस में किसी नये काम को शुरुआत की तो, वह आपके लिए अच्छी रहेगी। जीवनसाथी आपके कामों में कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ देंगे। शौक मौज की चीजों पर भी आप अच्छा खासा धन खर्च कर सकते हैं।
शुभ रंग- सफेद
मीन राशि
आज आपको यदि किसी काम को लेकर तनाव था, तो वह भी दूर होगा। धर्म-कर्म के कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, कुछ नया करने का भी मौका मिलेगा। आप अपनी अच्छे सोच का कार्यक्षेत्र में लाभ उठाएंगे, लेकिन आपको यदि किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आप उसमें पीछे न हटे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाने की आवश्यकता है, क्योंकि आपकी छोटी-छोटी बातों पर क्रोध करने की आदत लड़ाई झगड़ा पैदा कर सकता है।
शुभ रंग- आसमानी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.