Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj Ka Rashifal 20November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac

आज का राशिफल: सिंह और धनु राशि वालों को मिलेगी सफलता, व्यापार में मिलेगी खुशखबरी

Fri, 20 Nov 2026 06:15 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Fri, 20 Nov 2026 06:15 AM IST
सार

 

जानिए आज का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है। यहां पढ़ें नौकरी, प्रेम, धन और स्वास्थ्य से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण भविष्यवाणियां।

विज्ञापन
Aaj Ka Rashifal 20November 2026 know today horoscope for all 12 zodiac
Aaj Ka Rashifal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेष राशि

विज्ञापन

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सफलता लेकर आ सकता है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। हालांकि, कामकाज की व्यस्तता के बीच अपनी सेहत और आराम का भी ध्यान रखें।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। कोई बड़ी सफलता इस समय आपको मिल सकती है। व्यापार में लाभ मिलने के योग हैं और आपकी योजनाएं भी धीरे-धीरे सफलता की दिशा में आगे बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन


मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। किसी पुराने संपर्क से भी फायदा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना हो सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। सरकारी कामकाज में देरी होने की संभावना है, इसलिए धैर्य बनाए रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्क राशि
कर्क राशि वालों को घर या वाहन से जुड़ी कोई बड़ी खरीदारी करने से पहले सोच-विचार करना चाहिए। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ कर सकते हैं। नई चीजें सीखने और अपने कौशल को निखारने का अवसर मिलेगा। 

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन में खुशियां आ सकती हैं। आज बढ़ते खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, वरना बजट बिगड़ सकता है। धन लाभ होगा और परिवार में खुशियां बनी रहेंगी। सिंगल लोगों की किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। 

कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए मेहनत और लगन का अच्छा परिणाम मिल सकता है। पैसों के लेन-देन में सतर्क रहना जरूरी होगा। समझदारी से आप रिश्तों में चल रहे मतभेद दूर कर पाएंगे। विरोधियों से सतर्क रहें और अपने फैसलों पर भरोसा बनाए रखें।

तुला राशि
तुला राशि वालों को आज समझदारी से लिए गए फैसलों का लाभ मिल सकता है। घर में किसी धार्मिक या शुभ कार्य की योजना भी बन सकती है। हालांकि, गुस्से और जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतनी चाहिए। किसी भी काम में जल्दबाजी न करें। सोच-समझकर लिए गए फैसले आपको संभावित परेशानियों से बचा सकते हैं।

धनु राशि
धनु राशि वालों को आज सफलता और सम्मान मिलने के योग हैं। हालांकि, कोई बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले जरूरी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।

मकर राशि
मकर राशि वालों को आज महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी से बचना चाहिए। पुरानी परेशानियों से कुछ राहत मिल सकती है। यात्रा का अवसर मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। 

कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के सामने छोटी-मोटी चुनौतियां आ सकती हैं, जो आपके धैर्य की परीक्षा लेंगी। कामकाज की व्यस्तता के बीच कुछ समय अपने लिए भी निकालें। सेहत का ध्यान रखें और शांत रहकर परिस्थितियों को संभालने का प्रयास करें।

मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सकारात्मक सोच सफलता का रास्ता खोल सकती है। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस से बचना बेहतर रहेगा। सरकारी कार्यों में भी सोच-समझकर कदम उठाएं।


कन्या वार्षिक राशिफल 2027: जनवरी से दिसंबर तक कैसा रहेगा साल 2027? यहां पढ़ें हर माह का राशिफल
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed