फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   aaj ka mithun rashifal 4 August 2026 today gemini horoscope in hindi

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि वाले लापरवाही न बरतें, पढ़ें आज का राशिफल

Tue, 04 Aug 2026 05:03 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Tue, 04 Aug 2026 05:03 AM IST
सार

Aaj Ka Mithun Rashifal: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत होगी।

विज्ञापन
aaj ka mithun rashifal 4 August 2026 today gemini horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं। इस राशि के लोग तेज बुद्धि, समझदार और संवाद कला में निपुण होते हैं। नई-नई चीजें सीखने की इच्छा, लोगों से जुड़ने की क्षमता और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल लेने की कला इन्हें खास बनाती है। ये अपने विचारों और बातों से दूसरों को प्रभावित करने में माहिर होते हैं। हालांकि, इनका अस्थिर मन इन्हें एक जगह टिकने नहीं देता, फिर भी उनकी चतुराई और समझ उन्हें लगातार आगे बढ़ने में मदद करती है। इस राशि के लिए हरे रंग की वस्तुओं का दान शुभ माना जाता है। आज का राशिफल

विज्ञापन


मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपनी समझदारी और सूझबूझ से काम लेने की जरूरत होगी। हर व्यक्ति पर तुरंत भरोसा करने से बचें, क्योंकि कोई करीबी व्यक्ति आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। लोगों के व्यवहार को समझने के बाद ही कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना आपके लिए बेहतर रहेगा।
विज्ञापन


करियर और व्यापार
आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर और कार्यक्षेत्र के मामले में बेहतर अवसर लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत और लगन का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। कार्यस्थल पर आपके काम की सराहना हो सकती है और वरिष्ठ अधिकारी आपके प्रयासों से प्रभावित नजर आएंगे। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप अपनी समझदारी से पूरा करने में सफल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


करियर और व्यापार
व्यावसायिक मामलों में प्रगति के संकेत हैं। हालांकि सरकारी कामकाज से जुड़े मामलों में लापरवाही न बरतें। किसी भी दस्तावेज या प्रक्रिया को पूरा करते समय सावधानी रखें। सोच-समझकर उठाया गया कदम आपको लाभ पहुंचा सकता है।

आर्थिक स्थिति
आज मनोरंजन, घूमने-फिरने या अपनी पसंद की चीजों पर खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में अपने बजट का ध्यान रखना जरूरी होगा। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखकर आप आर्थिक संतुलन बनाए रख सकते हैं।

परिवार और रिश्ते
घर-परिवार के लिए दिन शुभ रह सकता है। किसी नए सदस्य के आगमन या किसी अच्छी खबर से परिवार में खुशी का माहौल बनेगा। अपनों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मिठास बढ़ेगी।


स्वास्थ्य और सावधानी
काम के साथ आराम का भी ध्यान रखें। अधिक व्यस्तता के कारण थकान महसूस हो सकती है, इसलिए अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाए रखें।

आज का मंत्र
मेहनत के साथ सही योजना और संतुलित खर्च आपको सफलता की राह पर आगे बढ़ाएंगे।


Saptahik Rashifal (03-09 Aug 2026): सभी 12 राशि वालों के लिए कैसा रहेगा अगस्त का पहला सप्ताह? यहां जानें
Mithun Rashifal August 2026: मिथुन राशि वालों को माह के बीच में मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें मासिक राशिफल
Shani Gochar: 30 साल बाद मेष में शनि का प्रवेश, करियर और धन में इन राशियों को मिलेगा बड़ा फायदा
Navgrah Dosh Upay: कुंडली के ग्रह दोष कर रहे हैं परेशान? सावन में इन खास अभिषेक से दूर होगी नवग्रह पीड़ा
Sawan Mantra: सावन के पहले सोमवार पर राशि अनुसार करें शिव मंत्र जाप, इन खास उपायों से मिलेंगे शुभ फल


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed