फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka mesh rashifal 11 October 2026 today aries horoscope in hindi

आज का राशिफल: मेष राशि वालों पर काम का दबाव बढ़ सकता है, पढ़ें 11 अक्तूबर का राशिफल

Sun, 11 Oct 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 11 Oct 2026 05:01 AM IST
सार

आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतियों के बीच अपनी क्षमता साबित करने का अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है और कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं।

विज्ञापन
Aaj ka mesh rashifal 11 October 2026 today aries horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है। 

विज्ञापन


मेष राशि
आज का दिन मेष राशि के जातकों के लिए चुनौतियों के बीच अपनी क्षमता साबित करने का अवसर लेकर आ सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है और कुछ लोग आपके काम में बाधा डालने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, अपनी मेहनत, सूझबूझ और दूरदर्शिता के दम पर आप परिस्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण काम में जल्दबाजी करने के बजाय सोच-समझकर निर्णय लें। आध्यात्मिक गतिविधियों में आपकी रुचि बढ़ सकती है।
विज्ञापन


पूजा-पाठ या धार्मिक कार्यों में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। किसी जरूरतमंद की सहायता करने का अवसर मिले तो पीछे न हटें, इससे आपको आत्मिक संतोष प्राप्त होगा। पारिवारिक जीवन में सामान्य स्थिति बनी रह सकती है, लेकिन जीवनसाथी की सेहत को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होगी। छोटी समस्या को नजरअंदाज करने के बजाय समय पर उचित देखभाल करें। दिनभर की व्यस्तता के बीच अपने स्वास्थ्य और आराम के लिए भी समय निकालें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बातें: 
करियर: काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन मेहनत से सफलता मिलेगी।
आर्थिक स्थिति: महत्वपूर्ण फैसले सोच-समझकर लें।
परिवार: जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।
शुभ सलाह: विरोधियों की बातों से विचलित होने के बजाय अपने लक्ष्य पर ध्यान दें।

12-18 अक्तूबर का साप्ताहिक राशिफल: पांच राशियों के लिए शुभ रहेगा सप्ताह, जानें बाकी राशियों का हाल
ग्रह गोचर: अक्तूबर में बदलेगी इन ग्रहों की चाल और बनेंगे 5 खास योग, जानें किन राशियों को होगा लाभ
मासिक राशिफल अक्तूबर 2026: इन 4 राशियों के लिए बनेंगे तरक्की और धन लाभ के योग, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें अक्तूबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed