{"_id":"6b042b5a13409aece70dc5b3","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-24-november-2026-today-cancer-horoscope-in-hindi-2026-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का कर्क राशिफल: आज प्रेम का नया अध्याय शुरू होने की संभावना है, पढ़ें 24 नवंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का कर्क राशिफल: आज प्रेम का नया अध्याय शुरू होने की संभावना है, पढ़ें 24 नवंबर का राशिफल
Tue, 24 Nov 2026 05:04 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 24 Nov 2026 05:04 AM IST
सार
Aaj Ka Kark Rashifal: आज आपके सामने तरक्की और आगे बढ़ने के नए अवसर आ सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में दोस्तों का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा और बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में मदद कर सकता है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्क राशि पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है। इस राशि के जातक भावनात्मक, कोमल स्वभाव के और परिवार के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं। अपने अपनों की खुशियों के लिए ये हमेशा आगे रहते हैं और हर परिस्थिति में उनका साथ निभाते हैं। इनका मन कभी-कभी जल्दी बदल जाता है, लेकिन इनकी नीयत साफ और भावनाएं सच्ची होती हैं। इस राशि के लोगों के लिए दूध, चावल या अन्य सफेद वस्तुओं का दान करना शुभ और लाभकारी माना जाता है। सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके सामने तरक्की और आगे बढ़ने के नए अवसर आ सकते हैं। किसी कठिन परिस्थिति में दोस्तों का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा और बड़ी परेशानी से बाहर निकलने में मदद कर सकता है। जो लोग अविवाहित हैं, उनके जीवन में प्रेम का नया अध्याय शुरू होने की संभावना है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात या बातचीत मन में नई उम्मीद जगा सकती है। सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होने के संकेत हैं और आप अपनी पसंद की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। हालांकि, किसी भी काम में जरूरत से ज्यादा जल्दबाजी न करें, क्योंकि एक छोटी-सी चूक भी नुकसान का कारण बन सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के सामने कोई अच्छा अवसर आ सकता है। मां की सलाह आज आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकती है। उनके अनुभव और मार्गदर्शन को नजरअंदाज करने के बजाय ध्यान से सुनें, क्योंकि उसमें आपके लिए सही दिशा छिपी हो सकती है।
विज्ञापन
साप्ताहिक राशिफल: 23 से 29 नवंबर तक कैसा रहेगा सभी 12 राशियों का भाग्य? जानें करियर, कारोबार और लव लाइफ
विज्ञापन
नवंबर मासिक राशिफल: कर्क राशि वालों के प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी, आर्थिक स्थिति में आएगा सुधार
नवंबर मासिक राशिफल 2026: किसकी होगी तरक्की और किसे मिलेगा धन लाभ? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
शनि साढ़े साती: 2027 में इस राशि वालों की बढ़ेंगी मुश्किलें? इन 5 बातों का रखें ध्यान, जानें बचाव के उपाय
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
