{"_id":"696cb1a42e0a0358b90cbe00","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-19-january-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2026-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए खास रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 19 Jan 2026 02:41 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:41 AM IST
सार
आपकी अपनी माताजी से किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
Rashifal 19 January
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला आपकी टेंशनों को बढ़ा सकता है। आपको भाइयों की मदद से कोई उपहार प्राप्त हो सकता है। आपकी अपनी माताजी से किसी बात को लेकर कोई गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: ग्रे
विज्ञापन
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।