{"_id":"6919b8a6f3f3c1a54502aab8","slug":"aaj-ka-kark-rashifal-17-november-2025-today-cancer-horoscope-in-hindi-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kark Rashifal: कर्क राशि वालों के लिए कैसा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 17 Nov 2025 04:13 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 17 Nov 2025 04:13 AM IST
सार
आज आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, क्योंकि वह बिजनेस को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। आप अपने घर में नया काम शुरू कर सकते हैं। आप इसके लिए कोई लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कर्क राशि
विज्ञापन
कर्क राशि के लोग भावनात्मक, संवेदनशील और परिवार प्रेमी होते हैं। ये अपने करीबी लोगों का बेहद ध्यान रखते हैं और उनके सुख-दुख को गहराई से महसूस करते हैं। इनका मन चंद्रमा की तरह बदलता रहता है, जिससे कभी ये अत्यधिक उत्साही तो कभी उदास हो सकते हैं। ये अपने रिश्तों में गहराई और निष्ठा रखते हैं, लेकिन कभी-कभी जरूरत से ज्यादा भावुक हो जाते हैं। ये अपने घर और परिवार से बेहद जुड़े होते हैं और सुरक्षा की भावना इनके लिए महत्वपूर्ण होती है। चिकित्सा, परामर्श, होटल और सामाजिक कार्यों में ये बेहतरीन प्रदर्शन करते हैं। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कर्क राशि के जातकों के नाम निम्नलिखित अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
ही, हु, हे, हो, डा, दी, दू, डे
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपकी अपने पिताजी से किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है, क्योंकि वह बिजनेस को लेकर आपको कोई सलाह देंगे। आप अपने घर में नया काम शुरू कर सकते हैं। आप इसके लिए कोई लोन आदि भी अप्लाई कर सकते हैं। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को भी नजरअंदाज करने से बचना होगा। आप अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में किसी बाहरी व्यक्ति से बातचीत ना करें।
विज्ञापन
शुभ रंग: लाल
उपाय
- घर में माता लक्ष्मी की पूजा करें और उनके चरणों में दीप रखें।
- संतान के साथ समय बिताएं और उनकी बातें ध्यान से सुनें।
- किसी मंदिर में चूड़े या बर्तन दान करें।