{"_id":"6991827369c101e319004ebe","slug":"aaj-ka-kanya-rashifal-16-february-2026-today-virgo-horoscope-in-hindi-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के लिए बढ़िया रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
Mon, 16 Feb 2026 05:53 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 16 Feb 2026 05:53 AM IST
सार
आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी आप शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
दैनिक राशिफल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कन्या राशि
विज्ञापन
कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा और आपका कोई पारिवारिक मामला यदि आपको लंबे समय से टेंशन दे रहा था, तो उससे भी आपको छुटकारा मिलेगा। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी आप शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन
शुभ रंग: गोल्डन
उपाय:
- दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।
- कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
- घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।
- पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।
विज्ञापन
Prediction: 2026 में रौद्र संवत्सर का देश दुनिया पर पड़ेगा भयावह प्रभाव, यहां पढ़ें पूरी भविष्यवाणी
Rashifal 2026: साल 2026 का वार्षिक राशिफल, जानिए जनवरी से दिसंबर तक 12 महीनों का राशिफल
New Year 2026: इन मूलांकों की लव लाइफ के लिए 2026 रहेगा खास, रिश्तों में आएगी नई ऊर्जा