{"_id":"68986872627014d4a4023157","slug":"aaj-ka-kanya-rashifal-11-august-2025-today-virgo-horoscope-in-hindi-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात होगी पक्की, पढ़ें राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Aaj Ka Kanya Rashifal: कन्या राशि वालों के परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात होगी पक्की, पढ़ें राशिफल
Mon, 11 Aug 2025 04:08 AM IST
मेघा कुमारी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा कुमारी
Updated Mon, 11 Aug 2025 04:08 AM IST
सार
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
कन्या राशि
विज्ञापन
कन्या राशि के लोग व्यावहारिक, विश्लेषणात्मक और परफेक्शनिस्ट होते हैं। ये अपने कार्यों में अत्यधिक सावधानी बरतते हैं और हर चीज़ को गहराई से परखते हैं। ये मेहनती होते हैं और किसी भी कार्य को पूरी निष्ठा और दक्षता के साथ पूरा करते हैं। इनकी सोच तार्किक होती है, लेकिन कभी-कभी ये अत्यधिक आलोचनात्मक बन सकते हैं। ये अपने स्वास्थ्य और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखते हैं। लेखन, अकाउंटिंग, रिसर्च और हेल्थकेयर से जुड़े क्षेत्रों में ये सफल होते हैं। इनका व्यवस्थित और अनुशासित स्वभाव इन्हें हमेशा आगे बढ़ने में मदद करता है। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
ज्योतिष के अनुसार, कन्या राशि के जातकों के नाम इन अक्षरों से शुरू हो सकते हैं:
पा, पी, पू, ष, ण, ठा, ठी
कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको किसी नई नौकरी का ऑफर आ सकता है। आप यदि किसी काम को लेकर थोड़ा सा तनाव में हो सकते हैं। प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रहे लोगों को कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। आज आपको अपने जरूरी कामों को लटकाने से बचना होगा।
विज्ञापन
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय:
- दीन-दुखियों को खाना या वस्त्र दान करें।
- कन्या राशि के लोग भगवान कृष्ण की पूजा करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।
- घर में स्वच्छता का ध्यान रखें, क्योंकि यह शांति और समृद्धि लाता है।
- पीले रंग के वस्त्र पहनें और घर में पीले फूल रखें।
विज्ञापन
Mangal Dosh Upay: मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए करें ये खास उपाय, विवाह में आ रही अड़चनें होंगी दूर
August Planets Transit: अगस्त माह में कई बड़े ग्रहों का गोचर, इन राशियों को मिलेगा आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा
August Monthly Horoscope: अगस्त का महीना 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है? पढ़ें मासिक राशिफल
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।