फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कर्क राशि में तीन ग्रहों का योग, इन सभी के लिए फायदेमंद

Fri, 08 Jul 2016 10:04 AM IST
पं जयगोविन्द शास्त्री / ज्योतिषशास्त्री
पं जयगोविन्द शास्त्री / ज्योतिषशास्त्री Updated Fri, 08 Jul 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
sun venus and merucry transit in cancer sign effect
ग्रह नक्षत्र

ग्रह अनुकूल हों तो दीन दरिद्र को भी राजपाट देते हैं लेकिन प्रतिकूल हों तो राजा को भी रंक बना देते हैं। ग्रहों के शुभाशुभ प्रभाव से कोई नहीं बच सका है। कुछ ऐसे ही संयोग इन दिनों बन रहे हैं। सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ कर्क राशि में रहेंगे। शुक्र पहले ही कर्क राशि में हैं, बुध 11 जुलाई को और सूर्य 16 जुलाई को पहुचेंगें। नतीजतन 'त्रिग्रही' योग बन रहा है। 15 अगस्त 1947 को  मध्यरात्रि के समय, जब भारत आजाद हो रहा था, उस समय भी कर्क राशि में ही सूर्य, बुध और शुक्र एक साथ थे।

कर्क राश‌ि में तीन ग्रहों का योग, इन सभी के ल‌िए फायदेमंद

sun venus and merucry transit in cancer sign effect
ग्रह नक्षत्र

'त्रिग्रही' योग देश की प्रगति के लिए अति उत्तम है क्योंकि वर्तमान संवत वर्ष के भी राजा शुक्र और मंत्री बुध ही हैं जिसके फलस्वरूप आने वाला समय देश और देश की जनता के लिए अति शुभ रहेगा। वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन्म कुंडली में बिगत तीन महीने से बना हुआ अशुभ ग्रह गोचर भी समाप्त हो जाएगा।

कर्क राश‌ि में तीन ग्रहों का योग, इन सभी के ल‌िए फायदेमंद

sun venus and merucry transit in cancer sign effect
ग्रह

इन दिनों बनने वाले योगों के प्रभाव से भारत सरकार के द्वारा लोकसभा में लाये गये बिल तो आसानी से पास होंगे ही बल्कि पन्द्रह अगस्त से पहले जी,एस,टी बिल भी आ जाए तो उसपर भी बात बन सकती है। स्टॉक मार्केट की दृष्टि से भारतवर्ष की कुंडली और वर्तमान सरकार की कुंडली के ग्रह अति सकारात्मक फल देने वाले हैं जिसके परिणाम स्वरूप यूरोप‌ियन यूनियन से ब्रिटेन के अलग हो जाने के बावजूद भारतवर्ष की अर्थव्यवस्था पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा बल्कि बैंकिंग सेक्टर्स, बीमा, आई टी, मेटल्स, हैवी इंडस्ट्री जैसे क्षेत्रों में निवेशकों का रुझान तो बढेगा ही साथ कमोडिटी सेक्टर्स में लॉन्गटर्म के निवेशकों के लिए भी लाभ के अच्छे योग रहेंगें।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्क राश‌ि में तीन ग्रहों का योग, इन सभी के ल‌िए फायदेमंद

sun venus and merucry transit in cancer sign effect
बुध ग्रह

मोदी सरकार के शपथग्रहण के समय की तुला लग्न की कुंडली के अनुसार यह योग दशमकर्म भाव में बन रहा रहा है यह केंद्र और कर्म दो नामो से जाना जाता है अतः सरकार के द्वारा किये जा रहे कार्य एवं आरंभ की गई कल्याणकारी योजनाएं अति प्रभावशाली ढंग से कार्य करेंगी। केंद्र सरकार के मंत्रियों में नई ऊर्जा का संचार होगा। कृषक वर्ग के लिए यह योग अति कल्याणकारी रहेगा। इन ग्रहों का एक नकारात्मक प्रभाव यह रहेगा कि जल तत्व की राशि कर्क में इनका मिलन अतिवर्षा एवं देश के कई भागों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न कर सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed