फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   types of laugh reveals personality

हंसने के तरीके से पता लगाएँ लोगों के स्वभाव का

Wed, 03 Apr 2013 11:18 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क।
राकेश/इंटरनेट डेस्क। Updated Wed, 03 Apr 2013 11:18 AM IST
विज्ञापन
types of laugh reveals personality

हर व्यक्ति में गुण स्वभाव

विज्ञापन
की तरह उनकी हंसी में भी अंतर होता है। अगर हम लोगों की हंसी पर गौर करें तो यह जान सकते हैं कि व्यक्ति की सोच कैसी है। व्यक्ति में मौजूद गुण-दोषों को भी हंसी से जाना जा सकता है।


खिलखिलाकर हंसना
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जो लोग हंसने में कंजूसी नहीं करते हैं यानी खिलखिलाकर हंसते हैं ऐसे लोग उत्साही प्रवृति के होते हैं। ऐसे व्यक्तियों की बौद्धिक क्षमता अच्छी होती है तथा सहनशील होते हैं।

इनके मन में छल कपट की भावना नहीं रहती है। जरूरत पड़ने पर लोगों की मदद के लिए सदैव तैयार रहते हैं। इनके जीवन में प्रेम का अहम स्थान होता है।

अट्टहास लगाना
कुछ लोग हंसते समय तेज आवाज निकालते हैं। इस तरह की हंसी को अट्टाहास वाली हंसी कहते हैं। जिन लोगों की ऐसी हंसी होती है वह स्वाभिमानी और परिश्रमी होते हैं। ऐसे लोग जीवन में सफल भी होते हैं। लेकिन हंसी के साथ चेहरे के हाव-भाव भी बदल रहे हों तो व्यक्ति अभिमानी हो सकता है।

मंद मुस्कान
कई लोग बड़े ही मंद मुस्कान के साथ हंसते हैं। जिन लोगों की ऐसी हंसी होती है वह वह बुद्धिमान और गंभीर प्रवृति के होते हैं। ऐसे लोगों को जल्दी क्रोध नहीं आता है और कठिन समय में धैर्य से काम लेते हैं।

रुक-रुक कर हंसना
कुछ लोग हंसने में भी कंजूसी करते हैं यानी रूक-रूक कर हंसते हैं या किसी बात पर देर से इन्हें हंसी आती है। ऐसे लोगों की बौद्धिक क्षमता सामान्य होती है। ऐसे लोग विवेक की बजाय भावना से काम लेते हैं। बचत की प्रवृति इनमें खूब होती है।

'ही-ही' करना
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि ऐसे लोग जो 'ही-ही' करके बनावटी हंसी हंसते हैं वह मौकापरस्त और धूर्त होते हैं। ऐसे लोगों की बौद्धिक क्षमता सामान्य स्तर की होती है। इन पर आंख बंद कर के विश्वास नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed