फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmisty lucky sign for women

ऐसी लड़की से शादी हो जाए तो भाग्य खुल जाए

Wed, 14 Aug 2013 10:15 AM IST
राकेश/इंटरनेट डेस्क
राकेश/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 14 Aug 2013 10:15 AM IST
विज्ञापन
palmisty lucky sign for women

कहावत है कि मनुष्य को जो मिलता है उसकी किस्मत से प्राप्त होता है। लेकिन सच यह है कि अगर आपकी किस्मत किसी और की किस्मत से जुड़ जाए तो इसका लाभ भी जरूरत मिलता है। इसलिए अगर आपका अपना भाग्य साथ नहीं दे रहा है और कामयाबी में बाधा आ रही है तो ऐसी लड़की से शादी करें जो आपकी किस्मत के ताले खोल दे।

विज्ञापन


ऐसी लड़की कौन हो सकती है, इसके लिए जरूरी नहीं कि आप किसी की कुण्डली देखें। लड़की के नैननक्श, रूप-रंग देखकर भी आप जान सकते हैं कि कौन सी लड़की आपके लिए भाग्यशाली रहेगी।
विज्ञापन


इसलिए शादी से पहले देखी जाती है लड़कियों की चाल


समुद्रशास्त्र में कहा गया है कि जिस लड़की के कान लंबे होते हैं, भौंहें धनुष के समान टेढ़ी, नाक ऊंची और पतली होती है ऐसी स्त्री बड़ी ही भाग्यशाली होती है। यह जिस घर में जाती हैं वहां धन-दौलत में निरंतर वृद्घि होती है और स्वयं सुख भोग प्राप्त करती है तथा परिवार के लोगों को भी सुखी बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गले में रेखा
जिस लड़की के गले में कंठ हार के समान रेखा होती है और आंखों के किनारे लालिमा होती है वह अपने लिए तथा अपने परिवार के लिए लक्ष्मी स्वरूप होती है। इनके चरण जिस घर में पड़ते हैं वहां लक्ष्मी का वास होता है। धन की कमी कभी नहीं होती।


माथे पर त्रिशूल

जिस लड़की के माथे पर त्रिशूल का चिन्ह होता है वह राजरानी की तरह उत्तम सुख और भोग प्राप्त करती है। जाहिर सी बात है ऐसी लड़की जिसकी पत्नी होगी, पत्नी के भाग्य से उनके पति निरंतर उन्नति की ओर बढ़ते रहेंगे। शंख के समान श्वेत और उज्जवल बराबर दांतों वाली लड़की अगर आपकी पत्नी बनती है तो यह भी आपके भाग्य को बलवान बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed