फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Palmistry ›   palmistry thumb personality

क्या आपका अंगूठा ऐसा है, जानिए खास बातें

Tue, 10 Jun 2014 11:04 AM IST
Updated Tue, 10 Jun 2014 11:04 AM IST
विज्ञापन
palmistry thumb personality

समुद्रशास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों का अंगूठा छोटा और मोटा होता है वह बड़े ही क्रोधी होते हैं। ऐसे व्यक्ति बुद्घि और विवेक की बजाय भावुकता से काम लेते हैं। ऐसे व्यक्तियों को सफलता के लिए बौद्घिकता योग्यता को बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए।

विज्ञापन

ऐसे व्यक्ति जल्दी बहकावे में आ जाते हैं

palmistry thumb personality

जिन व्यक्तियों के अंगूठे का ऊपरी भाग अधिक पतला होता है उनमें आत्मबल की कमी होती है। ऐसे व्यक्ति दूसरों की बातों और विचारों से बहुत जल्दी प्रभावित हो जाते हैं। इनमें निर्णय क्षमता की कमी होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुद्घिमान होते हैं ऐसे अंगूठे वाले

palmistry thumb personality

जिन व्यक्तियों के अंगूठे का दूसरा पोर पहले और तीसरे पोर से अधिक पतला होता है वह बड़े ही समझदार और दूरदर्शी होते हैं।

ऐसे व्यक्ति कोई भी निर्णय सोच-समझकर उठाते हैं। इनमें अच्छे सलाहकार के गुण पाए जाते हैं। ऐसे व्यक्ति समाज और परिवार में सम्मानित होते हैं।

विज्ञापन

अंगूठा अगर ऊपर से मोटा है

palmistry thumb personality
समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि जिस व्यक्ति के अंगूठे का तीसरा पोर यानी यानी ऊपरी भाग अधिक मोटा होता है वह बहुत ही चालक और जिद्दी व्यक्ति होता है।

ऐसे व्यक्ति में भावुकता की कमी रहती है। यह अपने मतलब और फायदे को ध्यान में रखकर ही दूसरों की सहायता करते हैं या उनसे नाता रखते हैं।

अगर आपका अंगूठा यूं मुड़ जाता है

palmistry thumb personality

जिन व्यक्तियों का अंगूठा लचीला होता है और पीछे के ओर मुड़ जाता है वह लचीले स्वभाव वाले व्यक्ति होते हैं। ऐसे व्यक्तियों में परिस्थिति के अनुसार खुद को ढाल लेने की योग्यता होती है। इन खूब धन कमाने की चाहत होती है लेकिन प्रयास करने पर भी धन बचाना इनके लिए कठिन होता है।

यह अपने समय को बेकार नष्ट करने की बजाय कुछ उपायोगी कामों में लगाना पसंद करते हैं। इनके स्वभाव में एक कमी यह होती है कि दूसरों की बातों से जल्दी प्रभावित हो जाते हैं और जल्दी भावुक हो जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed